फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn's cameo in Shah Rukh Khan's 'Dilwale'

शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' में दिखेंगे अजय देवगन!

Mon, 27 Jul 2015 03:50 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn's cameo in Shah Rukh Khan's 'Dilwale'

शाहरुख खान और अजय देवगन के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों एक साथ भी कभी-कभार ही दिखते हैं और ना ही साथ में फिल्म करते हैं। दोनों के बारे में कहा जाता है कि दोनों न दोस्त हैं और न ही दुश्मन। दोनों के रिश्ते में एक तनाव हमेशा देखा जाता है।

विज्ञापन


अजय देवगन की पत्नी काजोल और शाहरुख की जोड़ी फिल्मों में बेहद हिट है निजी जिंदगी में भी दोनों अच्छे दोस्त है। शाहरुख से खराब रिशतों के बादजूद अजय ने काजोल को कभी भी शाहरुख के साथ फिल्म करने से नहीं रोका।
विज्ञापन


अब अजय देवगन शाहरुख और काजोल की आने वाली फिल्म 'दिलवाले' में कैमियो करने जा रहे हैं। डीएनए में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कीर्ति सेनन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अजय भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख से दोस्ती को नकार चुके हैं अजय देवगन

Ajay Devgn's cameo in Shah Rukh Khan's 'Dilwale'

हाल ही में खबरे आईं थी कि शाहरुख और अजय अब दोस्त हो गए हैं। ऐसा दरअसल तब हुआ जब पिछले दिनों एक शाहरुख और अजय की साथ खाना खाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है, जहां पिछले दिनों अजय देवगन भी पहुंच गए थे। जो तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हुई उसममें शाहरुख-अजय डाइनिंग टेबल पर बैठे बात कर रहे हैं। इस तस्वीर को देख लगा कि दोनों में अच्छे संबंध हो गए हैं।

लेकिन अजय देवगन ने जल्दी ही साफ कर दिया कि इस फोटो को देख यह अंदाजा मत लगाइए कि हम दोनों दोस्त है, ये सिर्फ एक मुलाकात थी और एक सामान्य मुलाकात का कोई मतलब ना निकाला जाए।

'दिलवाले' के लिए ऐसे माने अजय देवगन

Ajay Devgn's cameo in Shah Rukh Khan's 'Dilwale'

शाहरुख के साथ काम करने की हामी आखिर अजय ने कैसे भर ली, इसको लेकर बताया जा रहा है कि यह भूमिका उन्होंने पत्नी काजोल और दोस्त रोहित की खातिर की है। काजोल फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी अजय देवगन के दोस्त हैं।

पिछले साल दिवाली पर शाहरुख खान की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' साथ में रिलीज हुई थी जिसके बाद दोनों स्टार में तल्की और बढ़ गई थी। लेकिन काजोल और रोहित शेट्टी दोनों सितारों को पास लाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि अजय देवगन ने अभी 'दिलवाले' में रोल को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed