Ajay Devgn: अजय देवगन ने की 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय के लुक की तारीफ, पोस्ट शेयर कर लिखा नोट
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है।
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में नजर आएंगे। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में अजय देवगन ने भी इस फिल्म से अक्षय कुमार का लुक शेयर कर एक नोट लिखा है।
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। एक्टर ने खिलाड़ी कुमार को उनकी पहली मराठी फिल्म के लिए बधाई देते हुए लिखा है, 'प्रिय अक्षय कुमार, आपको मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हूं। वे मेरे पसंदीदा मराठा नायक हैं और मुझे खुशी है कि एक और महान योद्धा पर फिल्म बन रही है।' अभिनेता ने अक्षय को उनके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।
Dear @akshaykumar, looking forward to seeing you essay the role of Chhatrapati Shivaji Maharaj in the Marathi film - वेडात मराठे वीर दौड़ले सात
विज्ञापन विज्ञापन
He is my favourite Maratha hero and I’m happy yet another film is being made saluting this great warrior. pic.twitter.com/DS1g4pzkxJ — Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 6, 2022
अजय देवगन के इस पोस्ट पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोज पोस्ट करते हुए लिखा है, ;धन्यवाद भाई।' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को वसीम कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है।
Shilpa Shirodkar: मलाइका अरोड़ा से पहले शिल्पा शिरोडकर को ऑफर हुआ था छैंया-छैंया गाना, इस वजह से हुईं रिजेक्ट
बता दें कि अक्षय से पहले अजय देवगन वर्ष 2020 में आई फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में मराठा सेनानी तानाजी मालुसरे के रूप में नजर आ चुके हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म खूब पसंद की गई। ऐतिहासिक फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'दृश्यम 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री को दिल्ली हाईकोर्ट से मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है वजह