फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Pens a heartfelt Poem and gives tribute to Indian Soldiers

कारगिल विजय दिवस: सैनिकोें के नाम अजय देवगन की खास कविता, सुुनकर अक्षय कुमार ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 27 Jul 2021 03:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Jul 2021 03:04 PM IST
सार

  • इस साल कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • इस खास मौके पर अजय देवगन ने शहीद हुए सैनिकों को एक कविता के जरिए खास श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Pens a heartfelt Poem and gives tribute to Indian Soldiers
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ मनाई गई। 1971 के युद्ध में मुंह की खाने के बाद लगातार छेड़े गए छद्म युद्ध के रूप में पाकिस्तान ने ऐसा ही छ्द्म हमला कारगिल में 1999 के दौरान किया। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल का यह युद्ध तकरीबन दो माह तक चला, जिसमें 527  वीर सैनिकों की शहादत देश को देनी पड़ी। 1300 से ज्यादा सैनिक इस जंग में घायल हुए। पाकिस्तान के लगभग 1000 से 1200 सैनिकों की इस जंग में मौत हुई। भारतीय सेना ने अदम्य साहस से जिस तरह कारगिल युद्ध में दुश्मन को खदेड़ा, उस पर हर देशवासी को गर्व है। इस दिन हम अपने उन वीर जवानों की शहादत को याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते जान दे दी। इस खास मौके पर अजय देवगन ने भी देश के सैनिकों के लिए ये खास कविता लिखी और पढ़ी। 

विज्ञापन


अजय देवगन ने करगिल विजय दिवस पर शहीद हुए सैनिकों को एक कविता के जरिए खास श्रद्धांजलि दी है। अजय देवगन की इस कविता पर अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। देखें वीडियो - 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn Pens a heartfelt Poem and gives tribute to Indian Soldiers
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

देश के जाबांज सिपाहियों के नाम अजय देवगन ने इस कविता का वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया है। कविता के माध्यम से वो शहीद हुए जवानों की भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। अजय की यह वीडियो काफी पसंद की जा रही है और लगातार लोग इसे देख रहे हैं। वहीं जब इस वीडियो को अक्षय कुमार ने देखा तो उनसे भी रहा नहीं गया। अक्षय ने अजय के लिए ट्वीट किया और लिखा, ‘जब असल जिंदगी में भावनाओं की बात आती है तो मैं खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाता लेकिन अजय ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मुझे नहीं पता था कि आपके (अजय देवगन) अंदर एक कवि भी है। किन किन बातों पर दिल जीतोगे यार।’ 

Ajay Devgn Pens a heartfelt Poem and gives tribute to Indian Soldiers
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो उनकी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी है जिसमें मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो उनकी फिल्म 'मेडे' और 'आरआरआर' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed