{"_id":"5ba8efa9867a557f5d4c41f3","slug":"ajay-devgan-trolled-on-a-tweet-halicoptar-ela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काजोल का नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करते ही ट्रोल हुए 'सिंघम', यूजर्स बोले-आर यू ओके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल का नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करते ही ट्रोल हुए 'सिंघम', यूजर्स बोले-आर यू ओके
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
kajol and sonam kapoor
फिल्म अभिनेता अजय देवगन आज पत्नी काजोल का मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करने पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि अजय के इस कदम को फिल्म प्रमोशन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अजय ने एक ट्वीट किया किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि काजोल देश में नहीं है और आप उनसे व्हाट्सएप के इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
Trending Videos
अजय देवगन
किसी यूजर ने अजय देवगन को सलाह दी कि वे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो जाएं तो किसी ने कहा-आर यू ओके। किसी ने काजोल को अजय देवगन द्वारा प्रचार किए जा रहे गुटखा पान मसाला को छुड़ाने की सलाह दी है। कई लोगों ने काजोल के नंबर को सेव कर अपने व्यक्तिगत नंबर से उन्हें मैसेज करना भी शुरू कर दिया है। काजोल को ये सलाह भी दी जा रही है कि आप यह व्हाट्सएप नंबर बंद कर दे या इस नंबर को डिलीट कर दें