{"_id":"d8120bf13a18b2d8c9459d464da34e56","slug":"aishwarya-rai-to-perform-for-uttarakhand-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरांखड के लिए थिरकेंगे ऐश्वर्या के कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तरांखड के लिए थिरकेंगे ऐश्वर्या के कदम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सुंदरी ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने केवल तन बल्कि मन से भी सुंदर हैं। बच्चन परिवार की यह बहू उत्तराखंड तबाही के पीड़ितों के लिए एक शो के माध्यम से डांस परफार्मेंस देंगी। शो 15 अगस्त को आयोजित होगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में न केवल ऐश्वर्या बल्कि अभिषेक भी उनकी ताल में ताल मिलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के बाद परफार्मेंस के लिए अपनी हामी दे दी है।
विज्ञापन
पति-पत्नी के अलावा एक बॉलीवुड एक्टर भी इवेंट का हिस्सा बनेगा। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान भी इस इवेंट में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
शो के माध्यम से एकत्रित राशि एक एनजीओ को दे दी जाएगी जो कि उत्तराखंड पीड़ितों के रिहेबिलिटेशन के लिए कार्य कर रहा है। ऐश-अभि देशभक्ति परक गीत पर अपनी धमाकेधार परफार्मेंस देंगे।