{"_id":"dce61269a304d70215b4aa9150aace0c","slug":"aishwarya-rai-bachchan-s-comeback-film-with-abhishek-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पति के साथ वापसी कर रही हैं ऐश्वर्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने पति के साथ वापसी कर रही हैं ऐश्वर्या
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 26 Sep 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या रॉय की बड़े पर्दे पर वापसी तय हो गई है। वह अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में कमबैक करेंगी। उनकी फिल्म का नाम 'हैप्पी एनीवर्सरी' होगा।
विज्ञापन
ऐश्वर्य राय की बड़े परदे पर वापसी के कई कयास लगाए जा रहे थे। 'रामलीला' में उनके आइटम सांग की अफगाह उड़ी तो मासूम के रीमेक में आने के उनके चर्चे हुए।
पर सच्ची खबर यह है कि वे एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'हैप्पी एनीवर्सरी' में अपनी रियल लाइफ जोड़ीदार अभिषेक बच्चन के साथ आ रही हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्माण 'आंखें' और 'दीवार' फेम निर्माता गौरांग दोषी कर रहे हैं। २०१४ के पहले महीने में शूटिंग शुरू हो जाएगी। साउथ अफ्रीका में शूटिंग का पहला शिड्यूल रखा जा रहा है। ऐश्वर्य और प्रह्लाद के बीच लगभग बीस साल से जान पहचान है।
विज्ञापन