फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan official has come on Instagram before‪ Cannes Film Festival 2018

ऐश्वर्या राय पहली बार सोशल मीडिया पर आईं पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं की, जान लीजिए वजह

Fri, 11 May 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan official has come on Instagram before‪ Cannes Film Festival 2018
सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को खुशखबरी दी है। लंबे इंतजार के बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर आ चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनका सोशल मीडिया पर आने के लिए बेसब्री से इंतजार रहे थे। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर आने का फैसला अपने खास दोस्त करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के कहने पर लिया है। कहा जा रहा है कि लंबे समय से यह दोनों ऐश्वर्या से सोशल मीडिया पर आने के लिए कह रहे थे। यहां तक की खुद ऐश्वर्या की टीम ने भी उनसे सोशल मीडिया से जुड़ने को कहा, जिसके बाद ऐश्वर्या ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan official has come on Instagram before‪ Cannes Film Festival 2018
फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई भी पोस्ट अभी तक शेयर नहीं की है। खबरों की मानें तो इस समय वह 'कांस फिल्म फेस्टिवल' की तैयारी में जुड़ी हुई हैं। ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल'का हिस्सा बनने के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है उनके साथ बेटी आराध्या भी हैै। फ्लाइट में होने के कारण ऐश्वर्या राय को कोई भी फोटो लेने का समय नहीं मिला है, यही वजह है जो उनेक इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रही हैै। 

Aishwarya Rai Bachchan official has come on Instagram before‪ Cannes Film Festival 2018
बता दें कि 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में अपीरियंस से पहले ऐश्वर्या का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। ऐश्वर्या कांस में 12 मई को रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐश्वर्या का यह कांस में 17वां अपीरियंस होगा। ऐश्वर्या पहली बार 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा साल 2002 में बनी थीं। तब से लेकर अब तक वह लगातार अपने आउटफिट से लोगों को इंप्रेस करती आई हैं। 'कांस फिल्म फेस्टिवल' 8 मई से शुरू हो चुका है जो 19 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed