फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan and anil kapoor upcoming film Fanney Khan new poster out

'फन्ने खां' का नया पोस्टर जारी, अनिल कपूर के थलाइवा अवतार से हैरान हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

Thu, 05 Jul 2018 08:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and anil kapoor upcoming film Fanney Khan new poster out
Fanney Khan
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म 'फन्ने खां' का नया पोस्टर जारी हो गया है। ‘फन्ने खां’ के इस नए पोस्टर में अनिल कपूर सुपरस्टार रजनीकांत का मुखौटा लगाए नजर आ रह हैं तो ऐश के चहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि वो अनिल कपूर के इस लुक से दंग हैं। राजकुमार राव भी पोस्टर पर हैं, जो एक कपड़े से अपना आधा मुंह छुपाये हुए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में अनिल कपूर हाथों में टिफिन, ट्रम्पेट और कंधे पर बैग लटकाए नजर आ रहे थे। फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन



बता दें कि 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।

यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed