{"_id":"f12c302a227b29bd01ac0ff888fb1e9c","slug":"aishwarya-rai-and-sunny-leone-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ऐश्वर्या ने किया, अब सनी लियोनी करेंगी वही काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले ऐश्वर्या ने किया, अब सनी लियोनी करेंगी वही काम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड इज गोल्ड। अंग्रेजी में यह कहावत यूं ही नहीं बनी। इसमें सौ फीसदी खरे सोने जैसी सच्चाई है। यही कारण है कि इन दिनों बॉलीवुड में फिल्मकार और संगीतकार लगातार पुरानी चीजों पर दांव लगा रहे हैं। उसके बल पर खूब धन कमा रहे हैं। अब एक और ऐसी ही पुरानी धुन निकल कर आने वाली है, जिस पर लोग झूमेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान-ऐश्वर्या राय स्टारर ‘हम दिल दे चुके सनम’ को लोग नहीं भूले हैं और ही इसका गीत ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ भी सबको याद है। खबर है कि ऐश्वर्या ने इस गीत पर जिस शानदार ढंग से नाच किया था, वैसा ही कुछ सनी लियोनी भी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, निर्देशक बॉबी खान की आने वाली फिल्म ‘लैला’ में ढोली तारो गीत को सनी लियोनी पर फिल्माने की योजना है। सनी इस फिल्म में एक बेहद हसीन राजकुमारी की भूमिका निभाने जा रही हैं। जिससे कई युवक शादी करना चाहते हैं और उसे तरह-तरह से रिझाते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गाना ढोली तारो संगीत की नई तकनीक के साथ नए सिरे से रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसे तुलसी कुमार गाएंगी। फिल्म रेगिस्तानी इलाके कहानी होगी, लिहाजा इस गीत को सनी पर रेगिस्तान में बहुत ही भव्यता के साथ रंग-बिरंगे अंदाज में शूट किए जाने की तैयारी हो रही है। फिल्म की पूरी शूटिंग राजस्थान में होनी है।
लेखक-निर्देशक बॉबी खान की यह फिल्म पूरी तरह से म्यूजिकल होगी और सनी लियोनी को एक पारिवारिक अंदाज में पेश करेगी। जो उनकी छवि के ठीक विपरीत है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कुल नौ गाने हैं। जिसमें से ज्यादातर सनी पर फिल्माए जाने हैं। अब सनी कितना अच्छा डांस कर सकेंगी, यह वक्त ही बताएगा।
ढोली तारो पर उनके डांस की तुलना भी ऐश्वर्या के डांस से की जाएगी। फिल्म का निर्माण करने जा रहे भूषण कुमार का कहना है कि मुझे लगता है, पुराने गाने आज भी लोगों की जुबान पर आसानी से चढ़ जाते हैं। उनमें गजब की कशिश है। हम अपनी पिछली एक फिल्म में यह प्रयोग करके देख चुके हैं। उसमें रखा गया गाना आज फिर तुम पर प्यार आया है खूब बजा है। ऐसे में मुझे पूरा विश्वास है कि ढोली तारो को भी फिर से हिट बनाया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि इस गाने को शूट करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और इसे जोधपुर के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया जाना है। बीते जुलाई में इस बारे में लोकेशन ढूंढी जा चुकी हैं।