फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya don't want next child soon

ऐश्वर्या ने बताई दूसरे बच्चे की प्लानिंग?

Wed, 09 Oct 2013 12:08 PM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
aishwarya don't want next child soon

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन स्टेम सेल संरक्षण करने वाली एक कंपनी से जुडी हैं। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय सबको स्टेम सेल संरक्षण के फ़ायदों के बारे में जागरुक करती नज़र आईं। इस मौक़े पर ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म के वक़्त उन्होंने भी स्टेम सेल संरक्षित करवाए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या जल्द ही दो साल की हो जाएंगी।

विज्ञापन


दूसरे बच्चे के बारे में क़यास नहीं
इस मंच पर खड़ी ऐश्वर्या से जब एक पत्रकार ने ये पूछा कि वो इस सुविधा का दोबारा लाभ कब उठाने वाली हैं तो हंसते हुए ऐश्वर्या बोलीं, ''मैं जानती हूं कि आपका सवाल वो नहीं है जो आप बोल रहे हैं।
विज्ञापन



आपका इशारा तो किसी दूसरी ही ओर है। और आपके इशारे को मैं ही नहीं बल्कि यहां मौजूद हर इंसान समझ रहा है।''अपनी बात को पूरा करते हुए ऐश्वर्या बोलीं, ''हमारे जीवन में जब एक बार फिर ये मौक़ा आएगा तब आप ख़ुद ही जान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी से बच्चे को लेकर कोई क़यास न लगाएं। ''लेकिन ऐश्वर्या के इतना कहने पर भी पत्रकार ने अपनी ज़िद नहीं छोड़ी और एक बार फिर उसने ऐश्वर्या से पूछ ही डाला कि वो दोबारा मां कब बनने वाली हैं?

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि बच्चे भगवान की देन होते हैं। ये सब चीज़ों को जब होना होता है तभी होती हैं।''

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 2007 में हुई थी। उनकी बेटी आराध्या का जन्म 2011 में हुआ।


आराध्या को पाकर ख़ुश
इतना ही नहीं इस मौक़े पर वो अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी बात करती सुनाई दी। ऐश्वर्या कहती हैं, ''आराध्या को पा कर हम सब बहुत ख़ुश हैं। वो हमारे जीवन में ढेर सारी ख़ुशियां लाई है।


आराध्या को पा कर मैं भगवान का बहुत धन्यवाद करती हूं ''आराध्या 16 नवंबर को दो साल की हो जाएंगी। ऐश्वर्या कहती हैं आने वाले कुछ दिन तो उनके घर में त्योहार जैसा ही माहौल रहने वाला है।

वो कहती हैं, ''इन दिनों नवरात्री चल रही हैं। फिर पा का जन्मदिन है, फिर मेरा और फिर आराध्या का। इसी बीच दशहरा और दिवाली भी है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed