Aishwarya Bhaskaran: काम नहीं मिला तो साबुन बेच रहीं यह अभिनेत्री, ऑर्डर की जगह लोगों ने भेजीं अश्लील तस्वीरें
अभिनेत्री ऐश्वर्या भास्करन को कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिला, जिस कारण साल 2022 में उन्होंने साबुन बेचने का काम शुरू कर दिया। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
विस्तार
ऐश्वर्या भास्करन साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। मुख्य रूप से उन्हें मलयालम, तेलुगू और तमिल फिल्मों में देखा जाता है, लेकिन उन्हें कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिला, जिस कारण साल 2022 में उन्होंने साबुन बेचने का काम शुरू कर दिया। साथ ही, वह अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसका नाम है मल्टी मॉमी। इस चैनल पर वह घरेलू व्यंजनों और अपने साबुन व्यवसाय पर वीडियो अपलोड करती हैं। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं।
ऐसे हुईं यौन उत्पीड़न की शिकार
दरअसल, 51 वर्षीय अभिनेत्री ने एक वीडियो में खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों में यौन उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपना नंबर सोशल मीडिया पर साझा किया था, ताकि ग्राहक साबुन के लिए ऑर्डर दे सकें, लेकिन उन्हें एक दिन अचानक रात में उन्हें अश्लील संदेश और फोटो मिलने लगे।
Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक
पुलिस में नहीं कराया केस दर्ज
ऐश्वर्या ने कहा कि एक आदमी ने मुझे अपने निजी अंगों की तस्वीरें भी भेजीं। वहीं, दूसरे ने पूछा कि क्या वह साबुन को व्यक्तिगत रूप से देख सकता है। इस तरह के मैसेज देखकर उन्हें घबराहट होने लगी। अभिनेत्री ने कहा उन्होंने फिलहाल अपनी बेटी की सलाह के बाद यौन उत्पीड़न का सामना किया और इससे निपटने की कोशिश की। अभी उन्होंने इस मामले को साइबर पुलिस के सामने नहीं उठाया है, लेकिन अगर दुर्व्यवहार जारी रहा तो वह पुलिस से संपर्क करेंगी।
Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन
ऐश्वर्या का फिल्मी करियर
ऐश्वर्या के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने मोहनलाल की राजनीतिक थ्रिलर 'प्रजा', 'तितलियां', रजनीकांत की 'यजमान' और 'हाउसफुल' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने साल 1993 में आई फिल्म 'गर्दिश' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, राज बब्बर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अजीबोगरीब मामले में कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं ये स्टार्स