फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aimim National Spokesperson Waris Pathan Demanded Ban Dhurandhar 2 Calls It Propaganda Film

वारिस पठान ने फिर किया ‘धुरंधर 2’ का विरोध, बोले- ‘फिल्म पाकिस्तान के खिलाफ है तो उसी मुल्क में दिखाइए’

Sat, 21 Mar 2026 09:38 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Mar 2026 09:38 AM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस फिल्म पर एआईएमआईएम नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Aimim National Spokesperson Waris Pathan Demanded Ban Dhurandhar 2 Calls It Propaganda Film
धुरंधर 2 - फोटो : एएनआई

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है। अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है। अब इसपर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है और बैन करने की मांग की है। 

विज्ञापन

'धुरंधर 2' को बताया ‘बेतुकी और प्रोपेगेंडा वाली फिल्म 

एएनआई से बात करते हुए वारिस ने कहा कि वह ‘धुरंधर 2’ जैसी ‘बेतुकी और प्रोपेगेंडा फिल्में’ नहीं देखते, जो ‘सिर्फ झूठ फैलाती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ सस्ते लोग हैं जो थोड़े पैसे कमाने के लिए नफरत और झूठ फैलाते हैं।

विज्ञापन


उन्हें कुछ और बनाना आता ही नहीं। वे नोटबंदी जैसे असली मुद्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि सब जानते हैं कि उस समय लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। उस समय तो पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी के बाद सारी आतंकी गतिविधियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन वो तो अभी तक चल रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी फिल्मों पर बैन लगाना चाहिए
वारिस ने यह भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में ‘मुसलमानों को विलेन दिखाकर’ खूब पैसे कमा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्में मनोरंजन के लिए बनाइए या असली इतिहास दिखाने के लिए बनाइए। ऐसी फिल्में बनाइए जो लोगों को खुशी दें, न कि नफरत फैलाएं।

सरकार को ऐसी फिल्मों पर बैन लगाना चाहिए। गोधरा कांड या एपस्टीन फाइल्स जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाइए या किसी और विषय पर। अगर आपने पाकिस्तान के खिलाफ फिल्म बनाई है, तो उसे पाकिस्तान में दिखाइए। यहां क्यों माहौल खराब कर रहे हैं?’

क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी? 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।

‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed