फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahan Shetty Ready Come Back on big screen after four years of his debut movie tadap

‘बॉर्डर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे अहान शेट्टी, जानिए चार साल तक क्यों रहे फिल्मों से दूर?

Sat, 10 Jan 2026 01:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 10 Jan 2026 01:05 PM IST
सार

Ahan Shetty In Border 2: अभिनेता अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही अहान लगातार चर्चाओं में हैं। जानिए चार साल से क्यों फिल्मों से दूर थे अहान?

विज्ञापन
Ahan Shetty Ready Come Back on big screen after four years of his debut movie tadap
अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अहान अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अहान शेट्टी लगभग चार साल से भी अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। जानिए आखिर क्यों चार साल बड़े पर्दे से दूर रहे अहान शेट्टी?

विज्ञापन

बॉर्डर 2 में लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका में दिखेंगे अहान
‘बॉर्डर 2’ से जबसे अहान का लुक और फिल्म का टीजर सामने आया है, तबसे ही उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। ‘बॉर्डर 2’ में अहान भारतीय नौसेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आन्या सिंह नजर आएंगी। 

विज्ञापन

इस वजह से चार साल कोई फिल्म नहीं कर पाए अहान
अहान शेट्टी फिल्मों से भले ही चार साल से दूर हों, लेकिन वो चर्चाओं में रहे हैं। अक्सर कम पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया एक्टिविटी के बावजूद फैंस अहान की चर्चा करते रहते हैं और उनके काम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, हाल ही में अहान ने चार साल बड़े पर्दे से दूर रहने के कारण के बारे में भी बताया था। ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च के दौरान अहान शेट्टी ने यह बताया था कि वो एक कॉन्ट्रैक्ट के चलते चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं कर पाए। इसके चलते वो डेब्यू फिल्म के बाद बड़े पर्दे से दूर रहे। इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट के चलते एक्टर-एक्टर्स किसी और फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। अहान भी इसी के चलते चार साल फिल्मों से दूर रहे। हालांकि, अब वो ‘बॉर्डर 2’ से वापसी को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahan Shetty Ready Come Back on big screen after four years of his debut movie tadap
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में ‘तड़प’ फिल्म से किया था डेब्यू
अहान शेट्टी ने साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। मिलन लुथ्रिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में अहान के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी और क्रिटिक्स ने उन्हें लंबी रेस का खिलाड़ी बताया था। हालांकि, उसके बाद जब चार साल तक अहान की कोई फिल्म नहीं आई तो हर कोई हैरान था। लेकिन अब अहान ने इसके पीछे की वजह बताई है, जो एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed