फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Salman met Ajay to Modi

क्या एक्शन जैक्सन को प्रमोट कर रहे हैं नरेंद्र मोदी?

Thu, 04 Dec 2014 03:55 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
After Salman met Ajay to Modi

सलमान के बाद अब अजय देवगन भी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। इस मौके पर फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की पूरी टीम के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


आजकल बॉलीवुड के स्टार्स में मोदी से मिलने की होड़ मची हुई है। इससे उनकी फिल्म को कुछ और चर्चा भी मिल जाती है।

प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंची फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की टीम को लगे हाथ प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिल गया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मोदी ने बॉलीवुड कलाकारों को समय दिया। टीम की कास्ट के साथ पीएम मोदी ने तस्वीर भी खिंचवाईं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

बॉलीवुड की खबरों में छाये मोदी

After Salman met Ajay to Modi

यूं तो प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ही खबरों में रहते हैं। पर अब बॉलीवुड की खबरों में भी मोदी स्टार बन कर छाते जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बॉलीवुड को लाने का बयान हो या 'पुलिस की छवि को बॉलीवुड ने खराब किया' का बयान इसके पक्ष-विपक्ष में जम कर चर्चाएं हुई। वहीं बॉलीवुड भी गाहे-बगाहे मोदी से मिलने पहुंचने लगा है।

सलमान की फिल्म जय हो को भी मोदी ने प्रमोट किया था। जो मोदी के नारे 'जय हो' से प्रेरित था। वहीं आमिर खान और शाहरूख भी मोदी से मिलते रहे हैं। आमिर, सलमान, प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार तो बकायदे मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed