फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Pushpa The Rule Pushpa 3 will also come, Fahadh Faasil give a big hints for third part

Pushpa 3: ‘पुष्पा द रूल’ के बाद आएगी ‘पुष्पा 3’! फिल्म के इस अहम किरदार ने दिया बड़ा हिंट

Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

'पुष्पा: द राइज' को मिली सफलता के बाद से ही दर्शक दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
After Pushpa The Rule Pushpa 3 will also come, Fahadh Faasil give a big hints for third part
फहाद फासिल, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे और दर्शकों को यह इतनी पसंद आई थी कि वह बेसब्री से दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशत इस पैन इंडिया फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा हिंट मिला है।  

विज्ञापन

फहाद फासिल ने दिया हिंट
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फहाद फासिल फिल्म को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हेंने बताया कि निर्माताओं ने पहले फिल्म को केवल एक भाग में पूरा करने की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में निर्माताओं ने इसे दो भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया। वहीं, अभिनेता ने ये संकेत भी दिया कि फिल्म का तीसरा भाग भी हो सकता है और उन्हें इसके लिए तैयार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ने कही थी ये बात
'पुष्पा: द राइज' में फहाद फासिल को आखिरी में दिखाया गया, जो अब दूसरे पार्ट में कहानी का मुख्य हिस्सा होंगे। वह फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। फासिल ने आगे बात करते हुए कहा, ‘निर्देशक सुकुमार के साथ उनकी हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, उन्हें तीसरे भाग की भी तैयारी करने के लिए कहा गया है क्योंकि निर्देशक के पास कहानी को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सामग्री है।’

विज्ञापन

'पुष्पा 2' में हो सकते हैं विजय सेतुपति
'पुष्पा: द राइज' को मिली सफलता के बाद निर्देशक सुकुमार ने 'पुष्पा 2' की पटकथा पर फिर से विचार करने के लिए पर्याप्त समय लिया है। 'पुष्पा 2' में कथित तौर पर एक और खलनायक होगा और रिपोर्ट्स का कहना है कि निर्माताओं ने उस भूमिका को निभाने के लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया है। फहाद फासिल के शब्दों के अनुसार, ऐसा लगता है कि 'पुष्पा: द रूल' नायक और खलनायक की कहानी के बजाय उनके और अल्लू अर्जुन की भूमिका के बीच अहंकार के टकराव की तरह होगा। बता दें कि दूसरा भाग 2023 की दूसरी छमाही में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed