फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Punjabi and Hindi now the song Long Laachi will come in Bhojpuri, Akshara Singh

Bhojpuri: पंजाबी और हिंदी के बाद अब भोजपुरी में आएगा ‘लॉन्ग लाची’ गाना, अक्षरा सिंह लगाएंगी अपने डांस का तड़का

Sun, 03 Apr 2022 11:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 11:45 PM IST
सार

अक्षरा सिंह पंजाबी गाने 'लॉन्ग लाची' का भोजपुरी वर्जन लेकर आने वाली हैं। इस गाने का हिंदी वर्जन भी बन चुका है, जो 'लुका छुप्पी' फिल्म में नजर आया था।  इस गाने में अक्षरा सिंह अपने डांस से तो तड़का लगाएंगी ही, साथ ही वह गाना भी गाएंगी।

विज्ञापन
After Punjabi and Hindi now the song Long Laachi will come in Bhojpuri, Akshara Singh
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा की जाने-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही एक नए गाने में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनका गाना 'सैंया के बुलेट' रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वहीं, अब अक्षरा सिंह पंजाबी गाने 'लॉन्ग लाची' का भोजपुरी वर्जन लेकर आने वाली हैं। इस गाने का हिंदी वर्जन भी बन चुका है, जो 'लुका छुप्पी' फिल्म में नजर आया था।

विज्ञापन

 
पंजाबी और हिंदी में 'लॉन्ग लाची' गाना को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इसी का भोजपुरी वर्जन आने वाला है। इस गाने का मोशन पोस्टर टी-सीरिज ने जारी किया है, जिसमें अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अलग-अलग शब्दों में व्यक्त की गई प्रेम की एक ही धुन। 6 अप्रैल को रिलीज हो रहे 'लॉन्ग लाची' भोजपुरी के साथ अपने प्यार से मिलने के लिए उस सपने में गोते लगाएं।
विज्ञापन


इस गाने को लेकर अक्षरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि किसी खास से मिलने के उत्साह जैसा कुछ नहीं। इस गाने में अक्षरा सिंह अपने डांस से तो तड़का लगाएंगी ही, साथ ही वह गाना भी गाएंगी। इस गाने को विनायक और गुरमीत सिंह ने म्यूजिक दिया है। हरमनजीत और अजीत मंडल ने बोल लिखे हैं, तो मुदस्सर खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने इस बार बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी। वहीं, जल्द ही वह कई सारी भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed