{"_id":"58f099ac4f1c1bbc4ccf5054","slug":"after-protest-in-karnataka-baahubali-2-to-be-ban-in-tamil-nadu-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के बाद अब तमिलनाडु में फंसी 'बाहुबली 2' की रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्नाटक के बाद अब तमिलनाडु में फंसी 'बाहुबली 2' की रिलीज
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' विवादों में घिरती ही जा रही है। एक तरफ जहां कर्नाटक में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की जा रही है वहीं अब तमिलनाडु में भी कुछ ऐसा होता दिख रहा है। एसीई मीडिया ने मद्रास हाईकोर्ट नें याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
एसीई मीडिया ने श्री ग्रीन प्रोडक्शन्स के एमएस श्रवनन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनसे 1.18 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो श्रवनन को फिल्म की रिलीज से पहले 10 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम के साथ लौटाना था। ये एग्रीमेंट इसी साल फरवरी में हुआ था। लेकिन एसीई मीडिया का कहना है कि श्रवनन का पैसे लौटाने का कोई इरादा नहीं लग रहा है और वो थर्ड पार्टिज के साथ मिलकर फिल्म की रिलीज की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि श्री ग्रीन प्रोडक्शन्स के पास तमिलनाडु में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हैं। एसीई मीडिया ने कोर्ट में अपील की थी कि फिल्म को तमिलनाडु में तब कर ना रिलीज होने दे जब तक उनके पैसे नहीं लौटाए जाते।
ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर स्टे नहीं लगाया है। कोर्ट ने श्री ग्रीन प्रोडक्शन्स को 18 अप्रैल तक इस मामले में जवाब देने को कहा है।
कर्नाटक में भी फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग जोरों पर है। फिल्म में कटप्पा का किरदार निभा रहे अभिनेता सत्यराज के कावेरी जल विवाद पर दिए गए बयान का तकरीबन 2 हजार कन्नड़ संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो किसी भी सूरत में राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि अगर सत्यराज अपने बयान पर माफी मांगते हैं तो इसका विरोध थम सकता है।
ये भी पढ़ें- जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा