{"_id":"5b3d81a54f1c1b91288b4a78","slug":"after-priyanka-chopra-disha-patani-now-ali-fazal-will-seen-in-salman-khan-bharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी के बाद सलमान खान की 'भारत' में होगी अब इस एक्टर की एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी के बाद सलमान खान की 'भारत' में होगी अब इस एक्टर की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' की कास्टिंग तेजी से चल रही है। प्रियंका चोपड़ा, तब्बू और दिशा पाटनी के नाम फाइनल होने के बाद एक्टर अली फजल की फिल्म में एंट्री की खबर है। 2014 की कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की इस रीमेक को अली जफर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 1950 से लेकर वर्तमान कोरिया तक की कहानी है। हिंदी संस्करण में कहानी 1947 में भारत के बंटवारे से शुरू होकर आज के समय तक आएगी।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अली फजल को सलमान के भाई की भूमिका का प्रस्ताव दिया गया है परंतु अभी तक उन्होंने फैसला नहीं किया है। अली कुछ विदेशी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं इसलिए उन्होंने निर्माता और निर्देशक से थोड़ा समय मांगा है। फिल्म 2019 में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग दिल्ली और पंजाब समेत स्पेन और अबु धाबी में होगी। फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई के बाद शुरू होगी ।