पीके के बाद एक साल के लिए गायब हो जाएंगे आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत सावधानी से फिल्में चुनने वाले आमिर खान के प्रशंसकों को शायद यह खबर निराश करे। परंतु सच यह है कि दिसंबर 2014 में रिलीज हो रही पीके के बाद 2015 में आमिर की कोई फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचेगी। आमिर ने पीके के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में इस बात की संभावनाएं बहुत ही कम है कि उनकी कोई फिल्म अगले साल आए।
आमिर अगले साल कोई प्रोजेक्ट चुनते हैं तो यह हो सकता है कि 2016 में वे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दें। वहीं आमिर की तुलना में शाहरुख और सलमान खान 2015 और 2016 की अपनी फिल्मों पर काम शुरू कर चुके हैं।
आमिर के करीबियों को विश्वास है कि पीके इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी कि उसकी गूंज 2015-16 तक सुनाई देती रहेगी। वैसे आमिर टीवी पर अगले साल जरूर नजर आएंगे क्योंकि सत्यमेव जयते का नया सीजन समय से आ जाएगा।
पीके से खत्म होगा दर्शकों का सूखा
19 दिसम्बर को आने वाली फिल्म 'पीके' के प्रमोशन को लेकर आमिर खासे व्यस्त हैं। वहीं फिल्म के पोस्टर और डायलॉग प्रोमो को देखकर इस फिल्म का दर्शकों को खासा इंतजार है। वहीं दर्शकों का सूखा झेल रहे बॉलीवुड को भी इससे काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म को लेकर खबर है कि पीके के प्रमोशन के लिए आमिर जल्द ही भोजपुर, बिहार पहुंचने वाले हैं। इसका कारण पीके में आमिर के रोल का भोजपुरी बैकग्रांउड का होना बताया जा रहा है। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आमिर ने भोजपुरी में कई डायलॉग बोले हैं।
डायलॉग प्रोमो में आमिर भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं संजय दत्त राजस्थानी में डायलॉग बोलते नजर आ रहें हैं। फिल्म के डायलॉग प्रोमो में अनुष्का आमिर से उनका नाम पूछती हैं। जवाब में आमिर बड़ी मासूमियत के साथ भोजपुरी में कहते नजर आते हैं 'नाम नाहीं है कछु हमार, बाकि जाने काहे सब पीके-पीके बुलावे हैं।