जाह्नवी के बाद 'घोस्ट स्टोरीज' में हुई अविनाश-मृणाल की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स लगातार भारतीय कंटेंट को तरजीह दे रहा है। हाल में नेटफ्लिक्स ने आने वाले कुछ शोज और फिल्मों की घोषणा की थी। इन्हीं प्रोजेक्ट्स में शुमार है घोस्ट स्टोरीज जिसमें भूतिया और अलौकिक कहानियों का संकलन देखने को मिलेगा। इन कहानियों को करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप निर्देशित करेंगे। यह कहानियां अपने विषय के अनुसार एक दूसरे से जुड़ेंगी। हाल में जोया अख्तर ने अपनी कहानी के लिए जाह्नवी कपूर को चुना। वहीं अब करण जौहर ने भी अपनी कहानी के लिए कलाकारों का चयन कर लिया है।
खबरें हैं कि करण जौहर ने भी अपनी कहानी के लिए अविनाश तिवारी और मृणाल ठाकुर को चुना है। यह पहली बार होगा जब करण जौहर किसी भूतिया कहानी में अपना हाथ आजमाएंगे। बता दें, जहां अविनाश ने फिल्म लैला मजनू से फिल्म जगत में डेब्यू किया तो वहीं मृणाल ठाकुर ने लव सोनिया, सुपर 30 और बाटला हाउस जैसी फिल्मों में अपनी काबिलियत दिखा चुकी हैं।
करण पहले ही इस बारे में कह चुके हैं कि वह हमेशा से हॉरर प्रोजेक्ट और किसी भी भूतिया कहानी से दूर ही रहे हैं। इस वजह से यह प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ चुनौतीपूर्ण ही नहीं बल्कि काफी रोमांचित भी है। भूत और भूतिया कहानियों को दूर भगाने के लिए इससे अच्छा मंच और कोई भी नहीं हो सकता था। गौरतलब है कि करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तख्त को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल में उन्होंने इस फिल्म को लेकर तैयारी शुरू की है। वहीं घोस्ट स्टोरीज नेटफिल्क्स और आरएसवीपी का साथ में तीसरा प्रोजेक्ट है।
लस्ट स्टोरीज की सक्सेस के बाद घोस्ट स्टोरीज का शूट शुरू, जान्हवी संग इस गली ब्वॉय को मिला मौका