फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Irrfan Khan and Rishi Kapoor Now producers guild of india Ceo kulmeet makkar Dies Due To Heart Attack

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, इरफान और ऋषि के बाद अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ का निधन

Fri, 01 May 2020 12:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 May 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
After Irrfan Khan and Rishi Kapoor Now producers guild of india Ceo kulmeet makkar Dies Due To Heart Attack
कुलमीत मक्कड़ - फोटो : Social Media

बीते दो दिन बॉलीवुड के लिए काला दिन के रूप में साबित हुए। पहले अभिनेता इरफान खान के निधन से बॉलीवुड सख्ते में आ गया। उसी के अगले दिन दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब लगता है कि बॉलीवुड के लिए तीसरा दिन भी काल बनकर ही आया है। ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का भी निधन हो गया।

विज्ञापन


कुलमीत का 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई। लगातार तीन दिनों से आ रही इन दुखद खबरों ने पूरे बॉलीवुड को गमगीन कर दिया है। कुलमीत के निधन की खबर को सुन बॉलीवुड की तरफ से भी अब प्रतिक्रिया आने लगी है। कुलमीत की मौत पर करण जौहर, अशोक पंडित और विद्या बालन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कुलमीत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए करण जौहर ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में करण जौहर ने लिखा, 'कुलमीत आप प्रोड्यूसर गिल्ड के एक अहम स्तंभ की तरह थे। आप लगातार इंडस्ट्री के उत्थान के लिए काम कर रहे थे। तुम हमें बहुत जल्द छोड़ कर चले गए। तुम्हें हमेशा स्नेह से याद किया जाएगा।' इसी के साथ करण ने कुलमीत की एक तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं अभिनेत्री विद्या बालन ने भी कुलमीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विद्या ने उनकी एक तस्वरी साझा करते हुए लिखा है, 'ये बहुत ही आश्चर्यजनक है।'

 

गौरतलब है कि सिनेमाजगत के लिए बीते दो दिन बेहद ही मुश्किल रहे। 29 अप्रैल बुधवार को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। इरफान कई दिनों से बीमार थे जिसके चलते उन्होंने मुंबई के कोकिलबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं इसी के अगले दिन अभिनेता ऋषि कपूर ने भी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों ही अभिनेताओं का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed