फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after disputes Bollywood stars slut AIB video deleted YouTube

विवादों के बाद रणवीर-दीपिका और अर्जुन कपूर का फूहड़ वीडियो हटा

Wed, 04 Feb 2015 02:37 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
after disputes Bollywood stars slut AIB video deleted YouTube

विवादों के बाद एआईबी के आयोजकों ने अपने कॉमेडी शो एआईबी नॉकआउट का वीडियो यू-ट्यूब से हटा लिया है। इन वीडियोज में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स गाली-गलौज और फूहड़ भाषा में बात करते दिखते हैं।

विज्ञापन


कई संगठनों की ओर से 'एआईबी नॉकआउट' कार्यक्रम में सिनेस्टार्स द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों पर आपत्ति जताए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसे गंभीरता से लिया था। राज्य सरकार इस शो की जांच भी करा रही है।

विज्ञापन

'एआईबी नॉकआउट' अपनी तरह का पहला शो

after disputes Bollywood stars slut AIB video deleted YouTube

'एआईबी नॉकआउट' भारत में अपनी तरह का पहला शो है जिसमें बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह व करण जौहर को अभद्र भाषा बोलते सुना जा सकता है। वहीं इसमें दीपिका पादुकोन जैसी हीरोइन भी दिखती हैं।

हाल ही में सेंसर बोर्ड के सदस्य बनाए गए फिल्मकार अशोक पंडित ने कॉमेडी शो को ‘मंच पर अश्लील शो की प्रस्तुति’ जैसा बताया है और करण के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार की जांच का समर्थन करते हैं।

मंजूरी की जांच करेगी महाराष्‍ट्र सरकार

after disputes Bollywood stars slut AIB video deleted YouTube

यू-ट्यूब पर रिलीज के बाद हटा लिए गए इन वीडियोज में बॉलीवुड स्टार्स बेहद अश्लील अंदाज में बातें करते ‌दिख रहे थे। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को शो के मामले में जांच कराने की घोषणा की थी।

मंगलवार को कहा कि वह केवल यह पता लगाएगी कि ‘एआईबी रोस्ट’ के लिए उचित मंजूरी प्राप्त की गयी थी या नहीं। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि राज्य सरकार कोई ‘मोरल पुलिसिंग’ नहीं करना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed