फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Bigg Boss 17 Ankita Lokhande husband Vicky Jain justifying his mothers statement about Ankita

Bigg Boss 17: मां और बीवी के बीच उलझे विक्की जैन, मां की तरफदारी में बोले- वे मेरे लिए काफी भावुक हैं...

Sun, 04 Feb 2024 09:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 04 Feb 2024 09:45 PM IST
सार

'बिग बॉस 17' के दौरान दर्शकों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी झगड़े देखने को मिले थे। उन दोनों के बीच के ये झगड़े तब और बढ़ गए जब शो में विक्की की मां बतौर गेस्ट बनकर आई थीं।

विज्ञापन
After Bigg Boss 17 Ankita Lokhande husband Vicky Jain justifying his mothers statement about Ankita
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' के फिनाले को हुए लगभग एक सप्ताह होने को आ गया है, लेकिन 'बिग बॉस' के प्रतियोगियों से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन शो के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 17' के फिनाले के दौरान विक्की की मां, अंकिता को काफी खरी खोटी सुनाती नजर आई थीं। मीडिया से बातें करते हुए विक्की जैन अब अपनी मां के बयान का बचाव करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन


मां की भावनाएं सही थीं बस शब्द गलत थे 
'बिग बॉस 17' के दौरान दर्शकों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी झगड़े देखने को मिले थे। उन दोनों के बीच के ये झगड़े तब और बढ़ गए जब शो में विक्की की मां बतौर गेस्ट बनकर आई थीं। इतना ही नहीं शो के फिनाले में विक्की की मां फिर से अंकिता को भला बुरा बोलती दिखीं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विक्की अपनी मां के लिए सफाई देते हुए बोले, 'वे मेरी मां हैं और मुझे लेकर काफी भावुक भी हैं। हां, मैं मानता हूं कि उन्होंने अंकिता से जैसे बात की वह बिल्कुल गलत है, लेकिन आप उनकी भावनाओं को समझिए।'
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Marriage: श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, शादी कर लूं, जानिए मदद के लिए पहले कौन आगे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला 
'बिग बॉस 17' के फिनाले में शो के प्रतियोगियों के घरवाले भी वहां मौजूद थे। उसी दौरान शो के होस्ट सलमान खान से बातें करते हुए अंकिता की सास ने कहा था, 'अब अंकिता ऐसे किसी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी जहां उनकी वजह से परिवार की इज्जत के ऊपर कोई उंगली उठाए।' विक्की की मां के इस तल्ख लहजे को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था। 

Amitabh Bachchan: रविवार दर्शन के लिए जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, बिग बी ने सादगी भरे अंदाज से जीते दिल


अंकिता और विक्की का रिश्ता 
'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने वाली अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' में अपने पति विक्की जैन के साथ गई थीं। शो के दौरान कई बार ऐसा लगा कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन अब शो के खत्म हो जाने के बाद विक्की अंकिता पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं। विक्की और अंकिता के फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed