फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after andhadhun remake Dhanush will work again with Raanjhanaa director Aanand L Rai

अंधाधुन की तमिल रीमेक बनाएगा ये मशहूर एक्टर, साथ ही दिए अपनी अगली हिंदी फिल्म के भी संकेत

Wed, 05 Jun 2019 12:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 05 Jun 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
after andhadhun remake Dhanush will work again with Raanjhanaa director Aanand L Rai
Dhanush
साउथ के जाने माने कलाकार और रजनीकांत के दामाद धनुष इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म द एक्सट्राऑरडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर के रिलीज़ की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने एक खास खबर वहां मौजूद सभी लोगों से साझा की। हालांकि धनुष ने  2009  से किसी भी फिल्म की रीमेक के लिए हामी नहीं भरी है, लेकिन अब वह आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म अंधाधुन के रीमेक की तैयारियों में लग गए हैं। इसी बात को बताते हुए धनुष ने कहा, "यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, हम सभी ने इस फिल्म के राइट्स लेने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है जिसे तमिल में करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है।" 
विज्ञापन


अभी धनुष का पूरा ध्यान रोमैन प्यूरतोलास की नोवल पर बनी फिल्म द एक्सट्राऑरडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर पर ही है। कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग भी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग खास तौर पर फ्रांस, इटली, लिबिया और मुंबई में की गई है। कान फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों की फिल्म के प्रति प्रतिक्रिया देख धनुष बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रमोशनल इवेंट पर धनुष ने फिल्म अंधाधुन की रीमेक के अलावा एक और खुलासा किया कि उन्होंने एक हिन्दी फिल्म साइन की है जिसकी घोषणा वह जल्द ही करने वाले हैं।अनुमान लगाए जा रहे हैं कि धनुष की यह फिल्म भी पिछली फिल्म रांझणा की तरह आनंद एल राय ही डायरेक्ट करने वाले हैं। इसी बात को लेकर धनुष ने भी कहा की वह कई विषयों पर आनंद से बात कर चुके हैं और वह जल्द ही उनके साथ काम करने की भी सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed