फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adult video case Crime branch has found a hidden cupboard in Raj kundra's viaan and jl stream office in Mumbai

पोर्नोग्राफी केस: क्राइम ब्रांच को हाथ लगे अहम सबूत, राज कुंद्रा के ऑफिस में मिली खुफिया अलमारी

Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
सार

  • क्राइम ब्रांच के राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में मिली खुफिया अलमारी
  • पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी से भी हुई पूछताछ
  • अभिनेत्री ने पति को बताया निर्दोष

विज्ञापन
Adult video case Crime branch has found a hidden cupboard in Raj kundra's viaan and jl stream office in Mumbai
पुलिस हिरासत में राज कुंद्रा - फोटो : PTI

विस्तार

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट में उन्हें उस डील के बारे में भी पता चला था जहां राज कुंद्रा 9 करोड़ रुपये के लिए वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।

दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed