फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami new song Tu Yaad Aya with T Series

संगीत की घटती उम्र पर अदनान ने जताई चिंता, बोले- 'दुनिया की रफ्तार में संगीत पिछड़ गया'

Tue, 11 Feb 2020 07:56 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 11 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami new song Tu Yaad Aya with T Series
'तू याद आया' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों में गहराई से असर करने वाले संगीतकार अदनान सामी भी दुनिया की रफ्तार से परेशान हैं, और इस तेजी से दौड़ती दुनिया के बड़े मुद्दों के बीच में वह संगीत को पिसता हुआ देखते हैं। भारत सरकार से मिले पद्मश्री सम्मान को लेकर हाल ही में चर्चा में रहे अदनान को लगता है कि दुनिया का यह हमेशा से नियम रहा है कि किसी छोटी बात को दबाने के लिए अक्सर एक दूसरी बड़ी बात को आड़े आना पड़ता, उसका हल नहीं खोजा जाता।

विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए अदनान सामी के नए गाने 'तू याद आया' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस गाने को अदनान सामी और अदा शर्मा पर फिल्माया गया है, और इसके बोल और इस गाने का म्यूजिक कुणाल वर्मा ने दिया है। इस गीत को टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार ने निर्मित किया है, और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी आजकल के सबसे ज्यादा म्यूजिक वीडियो को निर्देशित करने वाले निर्देशक अरविंद खैरा ने निभाई है। 

विज्ञापन

Adnan Sami new song Tu Yaad Aya with T Series
'तू याद आया' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गीत की लॉन्चिंग के दौरान दुनिया की तेजी पर चिंता जताते हुए अदनान ने मीडिया से कहा, 'मैं यहां सिर्फ संगीत की बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि यह चीज सब पर लागू होती है। मैं देखता हूं कि कोई भी बड़ी खबर सुबह में बहुत बड़ी होती है, जबकि शाम होते-होते वह खत्म हो जाती है। इस हिसाब से देखा जाए तो दुनिया की रफ्तार की में पुरानी चीजें पीछे छूट जाती हैं, और नई चीज, पुरानी चीज की जगह ले लेती हैं।' 

अदनान आगे कहते हैं, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि यह बदलाव हाल ही में आया है, बल्कि यह तो दुनिया का शुरुआत से ही रिवाज रहा है। इसका असर संगीत पर भी पड़ा है, जिसके चलते अब संगीत की भी उम्र कम हो गई है।' बता दें कि अदनान ने इस नए गीत के साथ एक लंबे समय के बाद संगीत की दुनिया में वापसी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed