‘अभी 3-4 महीने और चलेगी’, ‘धुरंधर 2’ को लेकर डकैत एक्टर अदिवी शेष ने दिया बड़ा बयान; कही ये बात
Adivi Sesh On Dhurandhar 2: एक्टर अदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
पहले ‘डकैत’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। इसकी बड़ी वजह बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर फिल्म के एक्टर अदिवी सेश ने बड़ा बयान दिया है।
IPL से की 'धुरंधर 2' से तुलना
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अदिवी सेश ने खुद इस बदलाव पर बात की। उन्होंने बताया कि साउथ में उगादी का समय रिलीज के लिए अच्छा था, लेकिन उन्हें थिएटर्स में सही स्क्रीन नहीं मिल रही थीं, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज चल रहा है।
फिल्म की बात करें तो ‘डकैत’ में अदिवी सेश एक इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगे। कहानी दो ऐसे लोगों की है जो पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन हालात उन्हें साथ मिलकर चोरी की वारदातें करने पर मजबूर कर देते हैं। इस फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
