{"_id":"a0da0aee-d7d9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"aditya-pancholi-is-having-jiah-s-letters-checked-by-specialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आदित्य पंचोली ने खोला जिया खान के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब आदित्य पंचोली ने खोला जिया खान के खिलाफ मोर्चा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान के सुसाइड केस में सूरज पंचोली का नाम आने के बाद उनके अभिनेता पिता आदित्य पंचोली ने जिया खान और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आदित्य पंचोली ने कहा है कि वह जिया खान के परिवार पर मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल आदित्य पंचोली को उन प्रेम पत्रों पर संदेह है जो अब तक जिया खान और सूरज पंचोली के पास से मिले हैं। आदित्य पंचोली ने कहा है कि वह इन पत्रों की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
आदित्य ने कहा है कि मुझे इस बात पर शक है कि यह सभी पत्र जिया खान ने लिखे हैं। मैं अपने इस शक को यकीन में बदलने का प्रयास करूंगा।
आदित्य पंचोली के अनुसार वह इन सभी पत्रों को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजेंगे। वह इन पत्रों की राइटिंग मिलवाने का प्रयास करेंगे।
आदित्य पंचोली ने कहा है कि यदि उन पत्रों में कुछ भी झूठ निकलता है तो वो अपने बेटे के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।
आदित्य इस मसले पर जिया खान के परिवार पर मानहानि का दावा भी कर सकते हैं। आदित्य ने अपने बेटे को दोषी बनाए जाने पर मीडिया से भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन