फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Narayan Viral Video Controversy event manager justified his action also revealed reason behind incident

Aditya Narayan: इवेंट मैनेजर ने आदित्य नारायण की हरकत को बताया सही, घटना के पीछे की वजह का भी किया खुलासा

Wed, 14 Feb 2024 10:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 14 Feb 2024 10:57 AM IST
सार

आदित्य नारायण के वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच इवेंट मैनेजर ने गायक की हरकत को सही ठहराते हुए बड़ा बयान दिया है। 
 

विज्ञापन
Aditya Narayan Viral Video Controversy event manager justified his action also revealed reason behind incident
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन शो होस्ट और गायक आदित्य नारायण बीते दिन अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गए। आदित्य ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में रूंगटा आर2 कॉलेज में अपने शो के दौरान एक व्यक्ति का फोन फेंक दिया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। गायक को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस घटना पर इवेंट मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आदित्य के पक्ष में बयान दिया है। 

विज्ञापन

इवेंट मैनेजर का बड़ा दावा 

इवेंट मैनेजर ने दावा किया कि शख्स के जरिए पैर खींचे जाने के कारण गायक ने अपना आपा खो दिया। साथ ही वह शख्स कोई छात्र नहीं था। इवेंट मैनेजर ने कहा, 'वह लड़का कॉलेज का छात्र भी नहीं था, वह कॉलेज के बाहर का ही कोई व्यक्ति होगा। वह लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था। वह बहुत चिड़चिड़ा था। उसने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर पटका। ऐसा बार-बार किए जाने पर आदित्य ने अपना आपा खो दिया। इस घटना के बाद, शो लगभग दो घंटे तक चला। यदि शख्स सही था, तो वह आता आगे।'

विज्ञापन


Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में तेजा नहीं ये अभिनेता निभाएंगे हनुमान की भूमिका! अधीरा के बाद शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आदित्य नारायण की हरकत को बताया सही

इवेंट मैनेजर ने आगे कहा, 'यहां तक कि दर्शन रावल ने भी ऐसे कॉलेज कार्यक्रम करना बंद कर दिया क्योंकि इस तरह की गतिविधियां हर शहर में होती रहती हैं। लोग हर चीज के पीछे का सच नहीं जानते। आप बस एक तरफ देखते हैं। वह लगातार आदित्य को मारता और खींचता रहा, अगर वह गिर जाते तो क्या होता? अगर लड़का सही होता तो आगे आकर कॉलेज अथॉरिटीज को बताता कि उसके साथ ऐसा हुआ है। मैं कई सालों से कॉलेज से जुड़ा हुआ हूं और उन्होंने इससे पहले कभी इतना अच्छा कॉन्सर्ट नहीं किया था। यह बात खुद कॉलेज की तरफ से मुझे बताई गई है।'

Singham Again: रोहित की 'सिंघम 3' में विलेन की हुई एंट्री, इंटेंस लुक जारी कर इस अभिनेता के नाम पर लगाई मुहर

वायरल वीडियो पर मचा बवाल 

कॉन्सर्ट से आदित्य का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें वह साल 2006 की फिल्म 'डॉन' से 'आज की रात' गाना गाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह मंच पर चले, वह रुके और दर्शकों में बैठे एक प्रशंसक की ओर देखा। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति का फोन उसके हाथ से खींचा, और जब वह ऐसा करने में असमर्थ रहे तो उन्होंने उसे मारा भी। इसके बाद आदित्य ने फोन हाथ में लिया और भीड़ में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed