सात साल बाद डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे आदित्य चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्में देने वाले आदित्य चोपड़ा एक बार फिर से डायरेक्शन में उतरने वाले हैं। आदित्य ने अपनी नई फिल्म की घोषणा अपने पिता मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा की 83वीं जयंती पर की। फिल्म का नाम 'बेफिक्रे' होगा।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए फोटो में आदित्य और यश चोपड़ा दिख रहे हैं। साथ ही इस फोटो में दोनों के बीच एक लंबी बातचीत भी है। देखिए उदय का ट्वीट
Happy birth anniversary dad!! And happy to see my brothers next movie being announced today #Befikre #TodayIsAGoodDay pic.twitter.com/CcJU9XCTDY
— Uday Chopra (@udaychopra) September 27, 2015
नई फिल्म की घोषणा से करण जौहर खुश
आदित्य चोपड़ा की नई फिल्म की घोषणा पर करण जौहर ने खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा कि आदित्या मेरे मेंटर और गुरू हैं। आदित्या चोपड़ा ने 2008 में 'रब ने बना दी जोडी' को निर्देशित किया था। इसके बाद से उनकी नई फिल्म का दर्शकों को इंतजार था।
आदित्या ने 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' जैसी फिल्में बनाई हैं। 2012 में यश चोपड़ा की मौत के बाद यशराज फिल्म्स की जिम्मेदारी पूरी तरह उन्ही पर आ गई है। 2014 में आदित्या ने रानी मुखर्जी से शादी की। रानी मुखर्जी इन दिनों गर्भवती हैं। साथ ही नईं फिल्म की घोषणा भी उन्होने की है। फिल्म को लेकर किया गया करण जौहर का ट्वीट
Aditya chopra is my mentor and my teacher....nothing makes me happier than to see him doing what he does best!!! #Befikre
— Karan Johar (@karanjohar) September 27, 2015