Adipurush: टीजर रिलीज के लिए अयोध्या रवाना हुई टीम ‘आदिपुरुष’, कृति सेनन ने ट्रेडिशनल अवतार से जीता दिल
बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' का आज शाम अयोध्या में काफी शानदार अंदाज में टीजर रिलीज किया जाएगा। इसके लिए फिल्म की टीम अयोध्या के लिए निकल चुकी है।
विस्तार
'बाहुबली' से पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में, इस फिल्म का पोस्टर सामने आया, जिसमें प्रभास राम के अवतार में नजर आए। वहीं, आज यानी 2 अक्तूबर के दिन इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया जाएगा। 'आदिपुरुष' की टीम अपनी इस फिल्म का टीजर राम नगरी अयोध्या में बहुत ही भव्य तरीके से रिलीज करने वाली है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच अब इस फिल्म की टीम भी अयोध्या के लिए रवाना हो गई है।
टीजर रिलीज से पहले 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एक्ट्रेस कृति सेनन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर कृति सेनन अपने ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढाती दिखीं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का फ्रॉक सूट पहना था, जिस पर खूबसूरत वर्क किया हुआ था। बता दें कि कृति सेनन महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' में सीता के किरदार में नजर आएंगी और प्रभास 'राम' के अवतार में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे।
ये भी पढ़ें: Adipurush Teaser: राम भक्तों के बीच आज शाम अयोध्या में होगा ‘आदिपुरुष’ का अवतार, शाम इतने बजे का निकला मुहूर्त
रामायण पर आधारित महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति सेनन के अलावा, सैफ अली खान लंकापति रावण यानी लंकेश का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है।
यह भी पढ़ें:- Salaar: अब नहीं मिलेगा 'सालार' का कोई अपडेट, प्रभास का वीडियो लीक होने के बाद मेकर्स ने उठाया यह सख्त कदम