Adipurush: आदिपुरुष में लंकेश बने सैफ अली खान हुए जमकर ट्रोल, लोग बोले- 'इसका मॉडर्न लुक देखकर हंसी आ रही है'
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम का किरदार साउथ के फेमस एक्टर प्रभास ने निभाया है जबकि माता सीता के रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म में रावण की भूमिका बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान निभा रहे हैं। अधिकतर लोगों को सैफ अली खान का रोल बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ट्विटर पर सैफ अली खान को ट्रोल किया जा रहा है।
आदिपुरुष के टीजर रिलीज के बाद से ही रावण के लुक का मजाक उड़ाया जा रहा है। सैफ के लुक से लेकर उनके पुष्पक विमान तक सभी चीजों को ट्रोल किया गया था। रावण की भूमिका में सैफ का लुक अलाउद्दीन खिलजी जैसा ज्यादा लगने लगा था। अब उनके दस सिर वाले लुक का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लोगों की मानें तो सैफ अली खान पर रावण का किरदार बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। साथ ही सैफ अली खान को रावण की तरह दिखाने में जिस तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है वो भी बहुत ही गंदा है। लोग गूगल पर मौजूद रावण की तस्वीर के साथ सैफ अली खान के लंकेश के लुक की तुलना कर रहे हैं।
Saif Ali Khan in Adipurush looks more like a Mughal than Raavan pic.twitter.com/yN2IgK8cUd
— Sameer (@agonyofsameer) June 16, 2023
This is 🤣#ravan#Adipurush #AdipurushReview #SaifAliKhan #Prabhas #Prabhas𓃵 #TheFlashMovie pic.twitter.com/JTHS3ZSHDD
— Swarup (@SwarupPattana16) June 16, 2023
यह भी पढ़ें: 'मेरे रोंगटे खड़े हो जाते थे', 'लक्ष्मण' बने सनी सिंह ने शेयर किया प्रभास संग काम करने का अनुभव