फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush poster Twitter reaction first look of Prabhas stunned netizens they find Baahubali perfect Lord Rama

Adipurush Poster: दर्शकों को नहीं पसंद आया प्रभास का लुक, बोले- इससे ज्यादा अच्छे तो फैन मेड पोस्टर बने हैं

Fri, 30 Sep 2022 12:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 30 Sep 2022 12:13 PM IST
सार

आदिपुरुष पोस्टर: दर्शकों को प्रभास का लुक पसंद नहीं आ रहा है। वह, ट्विटर पर आदिपुरुष के पोस्टर को मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Adipurush poster Twitter reaction first look of Prabhas stunned netizens they find Baahubali perfect Lord Rama
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। भगवान राम के रूप में प्रभास के इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग पोस्टर देखने के बाद इस वीएफएक्स को घटिया बता रहे हैं तो कुछ इसकी तुलना आरआरआर में राम चरण के लुक से कर रहे हैं। बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, पोस्टर देखने के बाद फैंस मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं। Ayushmann Khurrana: क्या फ्लॉप फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना ने घटाई फीस? साइनिंग अमाउंट में की इतनी कटौती

विज्ञापन

बता दें कि 'आदिपुरुष' का ट्रेलर दो दिन में रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद आदिपुरुष के मेकर्स ने ट्वीट कर दी है। पोस्टर जारी करते हुए प्रभास ने लिखा, "मैं इस फिल्म में राघव का किरदार निभा रहा हूं। हैशटैग आदिपुरुष इन अयोध्या, हैशटैग आदिपुरुष टीजर, 2 अक्टूबर को शाम 7.11 बजे रिलीज होगा। वहीं, फिल्म आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" Mrunal Jadhav: सात साल में एकदम बदल गया अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का लुक, ग्लैमरस अवतार देख नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जैसे ही फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों ने पोस्टर रिलीज किया, वैसे ही नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'रियल पोस्टर से फैन मेड पोस्टर ज्यादा अच्छे हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म भेड़िया में वरुण धवन का लुक आदिपुरुष में प्रभास के लुक से कहीं ज्यादा बेहतर है।' एक नेटिजन ने ट्वीट कर राम चरण और प्रभास की तुलना की है। PS-1 Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक, बताया अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed