फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush: Allahabad High court asks censor board to file reply on plea against om raut prabhas movie

Adipurush: फिर कोर्ट पहुंची प्रभास की आदिपुरुष, दायर हुई याचिका, बिना प्रमाण पत्र लिए टीजर रिलीज करने का आरोप

Sat, 14 Jan 2023 01:41 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 14 Jan 2023 01:41 AM IST
सार

जहां काफी समय बाद 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद शांत हुआ था, वहीं अब फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे यह फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, अब 'आदिपुरुष' को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Adipurush: Allahabad High court asks censor board to file reply on plea against om raut prabhas movie
आदिपुरुष - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' अपने फर्स्ट लुक सामने आने के दिन से ही विवादों में घिरी हुई है। सिनेमा जगत को 'तान्हा जी' जैसी बेहतरीन फिल्म देने वाले ओम राउत के निर्देशन बनी इस मेगा बजट फिल्म से लोगों को काफी सारी उम्मीदे थीं, लेकिन इस फिल्म का टीजर दर्शकों को जरा भी रास नहीं आया था। फिल्म में भगवान राम से लेकर हनुमान तक सभी के लुक पर जमकर विवाद हुआ था, लेकिन रावण को खिलजी जैसे भेष में देख सभी काफी नाराज हुए थे। जहां काफी समय बाद 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद शांत हुआ था, वहीं अब फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे यह फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, अब 'आदिपुरुष' को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से जवाब मांगा है।

विज्ञापन

बिना प्रमाण पत्र लिए जारी किया प्रोमो!
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड को ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। फिल्म के इस मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को की जाएगी। यह आदेश कुलदीप तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर पारित किया गया है। दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा है कि फिल्म निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र लिए बिना 'आदिपुरुष' का प्रोमो जारी किया है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इतना ही नहीं इसके साथ ही याचिका में अभिनेत्री कृति सेनन द्वारा देवी सीता की भूमिका के लिए पहने गए परिधानों पर भी आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन

TMOCK: बबीता जी की डिग्री देख जेठालाल शॉक्ड, भिड़े हैं सबके गुरु, जानें कितनी पढ़ी लिखी है तारक मेहता की कास्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर निशाने पर आए कलाकार
'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर की गई इस याचिका में यह भी कहा गया है कि लोगों की भगवान राम और देवी सीता में गहरी आस्था है, लेकिन फिल्म में उन्हें लोगों की आस्था के खिलाफ दिखाया गया है। इसके साथ ही रावण के दृश्य को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। फिल्म में भगवान की भूमिका निभा रहे अभिनेता प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह जैसे कलाकारों को भी प्रतिवादी बताया गया है। इसके अलावा फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक ओम राउत भी याचिका में प्रतिवादी हैं। 
Pathaan: दुबई में नजर आएगा शाहरुख खान का चार्म, जमेगा रंग, जब बुर्ज खलीफा पर दिखेगा 'पठान'
टल गई है फिल्म की रिलीज डेट
दशहरा के मौके पर अयोध्या में रिलीज हुए इसके टीजर के बाद  ही फिल्म को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इन प्रदर्शनों का सीधा असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा है। 'आदिपुरुष' को लेकर होते विवादों के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। 
Titanic: अब 3डी और 4K एचडीआर में दिखेगा टाइटैनिक, 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जेम्स कैमरून की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed