Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों ने बॉडी शेमिंग पर ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, सबकी बोलती की बंद
बॉडी शेमिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस को उनके लुक के लिए काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी दुनिया में रोज नई-नई अभिनेत्रियां कदम रखती हैं, जो बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में करियर बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। आज के दौर में अगर किसी को भी अभिनेत्री बनना है तो सबसे पहली डिमांड अच्छी बॉडी फिगर की होती है। अगर एक्ट्रेस के पास परफेक्ट बॉडी नहीं है तो उसे इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। बॉडी शेमिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस को उनके लुक के लिए काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं। कई एक्ट्रेस इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस होती हैं, जो उन्हें उनके वजन की वजह से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...
बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में नजर आ चुकीं नेहा धूपिया इस समय फिल्मी पर्दे से दूर अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। अभिनेत्री अंगद बेदी से शादी करने और दो बच्चों को जन्म देने के बाद से ही अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बीताती हैं। लेकिन वह आज भी अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को मुंड़तोड़ जवाब देती नजर आ चुकी हैं। दोनों बच्चों को जन्म देने के बाद नेहा धूपिया का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इस वजह से अभिनेत्री को काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि, मैं इसे एक बड़ी समस्या के रूप में संबोधित करना चाहती हूं, क्योंकि फैट-शेमिंग को हर किसी के लिए बंद करने की जरूरत है, न कि केवल मशहूर हस्तियों के लिए।
अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन कलाकारी के लिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली विद्या बालन यूं तो सबकी फेवरेट हैं। लेकिन अभिनेत्री को भी उनके बढ़े वजन के कारण लोगों के ताने सुनने को मिलते हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही विद्या थोड़ी हेल्दी रही हैं, ऐसे में अभिनेत्री को अक्सर फैंस सोशल मीडिया पर स्लिम होने की सलाह देते नजर आ चुके हैं। हालांकि, विद्या बालन सुनने वालों में से नहीं हैं। वह हमेशा ही लोगों की बोलती बंद कर देती हैं। एक बार विद्या बालन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, मुझे जीवन भर हार्मोनल समस्याएं रही हैं। यह शायद मेरी वजह से ही हुआ है। जब मैं टीनेजर थी, तो लोग मुझसे कहते थे, तुम्हारा चेहरा इतना सुंदर है, तुम अपना वजन कम क्यों नहीं करती?' अब मैं क्या करूं?
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा यूं तो अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छा गई थीं। लेकिन इसके बाद से ही उन्हें उनके बढ़े वजन की वजह से लोगों के ताने सुनने को मिलते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा को खूब ट्रोल करते हैं। वे लोग कई बार ऐसे कमेंट्स भी कर देते हैं, जिन्हें अभिनेत्री चुपचाप नहीं सुन पाती। ऐसे में उन्हें जवाब देते हुए सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मेरा वजन स्कूल टाइम से ज्यादा रहा है। बचपन में मैं 95 किलो की थी। लोग मुझे बुली कहते थे। लेकिन मैंने लड़कों की इस तरह के बदमाशियों को दिल से नहीं लगाया था। मैं जानती हूं कि, मैं अपने वजन या साइज से कही ज्यादा हूं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जब अपनी बेटी आराध्या का जन्म दिया था, तब उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे में लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, 'आप लोग मुझे जितना चाहे, उतना ट्रोल कर सकते हैं।'