अभिनेत्री विद्या मालवड़े के पिता की हालत गंभीर, अस्पताल में हुए भर्ती, US से भारत आया परिवार
Vidya S Malavade Father Hospitalised: विद्या मालवड़े के पिता की तबीयत खराब है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्या ने पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है। विद्या ने कैप्शन में लिखा, 'जो लोग भी मुझे मैसेज कर रहे हैं, उन सभी से सॉरी। हमारे नो शुगर, नो ग्रेन चैलेंज के बाकी मेन्यू पोस्ट न करने के लिए माफी। जैसा कि आप लोग जानते हैं, मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा और वह अभी भी वहीं हैं। इस वजह से मेरे लिए अपने मेन्यू बनाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो गया। क्योंकि उनकी सेहत जाहिर है मेरी पहली प्रायोरिटी है।'
विद्या ने आगे लिखा, 'मेरी फैमिली US से यहां आई हुई है। और हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम 2026 से पहले दिसंबर में 2 हफ्ते का चैलेंज कर पाएंगे। आपकी शुभकामनाओं, दुआओं और दयालुता के लिए धन्यवाद।'
विद्या ने अपने करियर की शुरुआत एक एयर होस्टेस के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने विक्रम भट्ट की 'इंतेहा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। विद्या ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान की भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: 'माफ करने लायक नहीं...', एशा के बाद हेमा ने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में दी जानकारी, मीडिया पर फूटा गुस्सा