Urvashi Rautela: उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- 'ऋषभ पंत की याद में क्या हाल हो गया'
बता दें कि उर्वशी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इसमें एक्ट्रेस का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।
विस्तार
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। बता दें कि उर्वशी रौतेला साउथ स्टार चिरंजीवी के साथ 'बॉस पार्टी' में नजर आई हैं। हाल ही में उर्वशी ने इससे जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि यह यूट्यूब पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं।
Photos Of The Day: समंदर किनारे सारा का बोल्ड अंदाज और नेहा मलिक का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
बता दें कि उर्वशी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दोनों हाथों में खाली बोतल लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ग्रीन और रेड कलर के साड़ी-ब्लाउज में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने साड़ी को स्कर्ट स्टाइल में बांधा है। दोनों हाथों में उर्वशी ने भर-भर हाथ चूड़ियां पहनी हुई हैं।
Bhediya: नताशा दलाल को पसंद आई 'भेड़िया', वरुण धवन बोले- मेरी पत्नी तो खुश हो गई अब...
इस शानदार वीडियो के साथ उर्वशी ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा बॉस कौन है? बॉस पार्टी ब्लॉकबस्टर है। ये यूट्यूबर पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है और इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।' उनके इस वीडियो को फैंस जहां पसंद कर रहे हैं, वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी रौतेला से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स उर्वशी के इस वीडियो को क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत की याद में उर्वशी रौतेला ने अपना क्या हाल बना रखा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत को भूल गई।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसलिए ऋषभ पंत ने छोड़ दिया।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये भी फ्लॉप और ऋषभ पंत भी फ्लॉप।' बता दें कि कुछ वक्त पहले उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, बाद में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं।
Filmy Wrap: फैंस को मिलेगा 'दृश्यम 3' का तोहफा और आमिर खान हुए ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें