फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Suchitra Krishnamoorthi criticize Orry culture said this is ticketed zoo actress statement goes viral

Suchitra Krishnamoorthi: सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'ओरी कल्चर' को बताया खतरनाक, बोलीं- स्टार खुद में ब्रांड हैं

Wed, 03 Jan 2024 11:13 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 03 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

यह ओरी कल्चर काफी खतरनाक है। लोग पैसे खर्च करके बड़ी पार्टियों में शामिल होते हैं। इन पार्टियों में शामिल होना आज स्टेटस सिंबल बन चूका है। बॉलीवुड के सितारे ये भूल चुके हैं कि वे खुद में एक ब्रांड हैं। उन्हें किसी और ब्रांड के बैग या कपड़े दिखा कर लाइमलाइट लेने की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन
Actress Suchitra Krishnamoorthi criticize Orry culture said this is ticketed zoo actress statement goes viral
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कभी हां कभी ना' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोई भी मुद्दा हो सुचित्रा बेबाकी से अपनी राय जाहिर करती हैं। पिछले दिनों उन्होंने बॉलीवुड में स्टारकिड्स के मशहूर दोस्त ओरहान अवात्रामणि यानी की ओरी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन


स्टार खुद में ब्रांड हैं 

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरी और बॉलीवुड के स्टार किड्स की पार्टी कल्चर के बारे में बात करते हुए लिखा, 'यह ओरी कल्चर काफी खतरनाक है। लोग पैसे खर्च करके बड़ी पार्टियों में शामिल होते हैं। इन पार्टियों में शामिल होना आज स्टेटस सिंबल बन चूका है। बॉलीवुड के सितारे ये भूल चुके हैं कि वे खुद में एक ब्रांड हैं। उन्हें किसी और ब्रांड के बैग या कपड़े दिखा कर लाइमलाइट लेने की जरुरत नहीं है।'
विज्ञापन

 

Ravi Jadhav Interview: पंकज त्रिपाठी की मेहनत परदे पर नजर आएगी, उनमें मिलते ही अपना बना लेने का खास हुनर है

विज्ञापन
विज्ञापन


ओरी कल्चर सही नहीं है

आगे अपनी बात जारी रखते हुए सुचित्रा लिखती हैं, 'मेरा एक निजी ट्रेनर था। वे कर्ज लेकर महंगे कपड़े और बैग खरीदता था। मैंने उससे पूछा कि ये सब क्यों कर रहे हो, इस पर उसका जवाब था, 'मेरा बेटा ओरी को फॉलो करता है। वे उन्हीं के जैसा बैग और कपड़े लेना चाहता है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो ओरी जैसा बनें। कोई सिलिब्रेटी के साथ फोटो क्लिक करवा कर खुद सेलिब्रेटी नहीं बन जाता है।'
 

January Movies 2024: 'मेरी क्रिसमस' का इन पांच फिल्मों से मुकाबला, 'मैं अटल हूं' और 'फाइटर' के लिए पूरा मैदान



अब एक्टिंग से ज्यादा डिजायनर लेबल देखते हैं 
 
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी के साथ पार्टी करने वाले अभिनेताओं के लिए लिखा है, 'आज हमारी मीडिया भी आलिया भट्ट की एक्टिंग से ज्यादा उनके बैग और ड्रेस की बात करता है। उनकी एक्टिंग और उनके काम की उतनी बात नहीं होती है ये सही नहीं है। बॉलीवुड का यह कल्चर सही नहीं है। सुचित्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें 'ऑड कपल' में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed