Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने भाइयों संग अपने रिश्ते पर फिर बात की, बोली-‘बचपन में वे मुझसे जलते थे’
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। अपनी शादी, भाइयों से अपने रिश्ते पर भी एक्ट्रेस ने कुछ बातें साझा कीं। जानिए, क्या कहा सोनाक्षी सिन्हा ने?
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके पर्सनल लाइफ के डिसीजन के लिए ट्रोल भी होना पड़ा है। इस ट्रोलिंग में कहा गया कि सोनाक्षी की उनके भाइयों से नहीं बनती है। वैसे एक्ट्रेस के एक भाई उनकी शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने भाइयों के अपने रिश्ते पर भी बात की।
सोनाक्षी का भाइयों से कैसा रिश्ता रहा
हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- ‘मैं घर में सबसे छोटी, घर की लड़की और लाडली थी। ऐसे में भाइयों को जलन तो होती थी, तब वो मुझे मारते भी थे।’ यह सब तो सोनाक्षी ने मजाक में कहा लेकिन उनकी अपनी भाइयों से काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: ‘भारत में स्विमिंग से डरती हूं, कहीं कोई चुपके से…’, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर भी बात की। वह कहती हैं, ‘जहीर और मैं धर्म को नहीं देख रहे थे। यहां दो लोग हैं, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, अब ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है'? जहीर और सोनाक्षी ने स्पेशल मैरीज एक्ट के तहत शादी की।
ये खबर भी पढ़ें:Sonakshi Sinha-Huma Qureshi: हुमा से क्यों तंग आईं सोनाक्षी सिन्हा? सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार
सोनाक्षी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सोनाक्षी इन दिनों अपने मैरीड लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं, वह जहीर के साथ देश-दुनिया की सैर करती रहती हैं, इससे जुड़े वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। साथ ही वह एक फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डॉकनेस’ फिल्म का भी हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।