{"_id":"67c00f459f65d563ad0d12c3","slug":"sonakshi-sinha-reveals-that-why-she-never-swims-in-india-feel-conscious-to-wear-swimming-dress-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: ‘भारत में स्विमिंग से डरती हूं, कहीं कोई चुपके से…’, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha: ‘भारत में स्विमिंग से डरती हूं, कहीं कोई चुपके से…’, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Thu, 27 Feb 2025 12:43 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:43 PM IST
सार
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में भारत देश के शहरों में स्विमिंग ना करने को लेकर खुलासा किया है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि वह एक प्रशिक्षित तैराक हैं। जानिए आखिर अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @aslisona
विस्तार
हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं को साझा किया है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक ट्रेंड स्वीमर हैं, जिन्हें विदेशों में तैराकी के रोमांच का अनुभव करते अक्सर देखा जाता है। लेकिन भारत में स्वीमिंग ना करने को लेकर एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात..
विज्ञापन
कहीं वह इंटरनेट पर ना छा जाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान अपने अनुभवों को शेयर किया है। इस बातचीत में उन्होंने बॉडी पॉजिटिवटी को लेकर बात करने के दौरान अपने स्विमसूट पहनने पर असहज होने की बात कही। सोनाक्षी ने कहा कि बड़े होने पर उन्हें हमेशा स्विमसूट पहनने में असहज महसूस हुआ। इसीलिए वह कहती हैं कि हमने मुंबई या भारत देश में स्वीमिंग नहीं की। पता नहीं कब कौन चुपके से तस्वीर लेकर शेयर कर देगा और इस तरह वह इंटरनेट पर जा छा जाएगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Kubera: कुबेरा की रिलीज डेट तय, शेखर कम्मुला की फिल्म में धनुष-नागार्जुन और रश्मिका आएंगे नजर
विज्ञापन
जब रो पड़ी सोनाक्षी
अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि एकबार उन्हें उनके वजन को लेकर अभिनय के लिए मना कर दिया था। वह कहती हैं कि इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा था, फिर घर जाते ही वह अपने मासी से लिपटकर रोने लगी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि वजन हमेशा घटता बढ़ता रहता है, युवा लड़िकियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपने शरीर से नफरत नहीं करनी चाहिए और खास तरह की दिखने के लिए उसमें कोई बदलाव ना करें।
यह खबर भी पढ़ें: Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री, पहली झलक आई सामने, आमिर खान के जुड़ने की भी चर्चा
सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। हाल ही में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी यह एक्ट्रेस नजर आई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन