Shraddha Kapoor: रुखसाना कौसर के रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, जानें इस बहादुर लड़की के बारे में सबकुछ
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रुखसाना पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार श्रद्धा कपूर निभाएंगी। हालांकि अभी एक्ट्रेस की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म में कश्मीरी लड़की का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर रुखसाना कौसर जिसने एके-47 छीनकर आतंकी को मारी थी गोली।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रुखसाना पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार श्रद्धा कपूर निभाएंगी। हालांकि अभी एक्ट्रेस की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स को किसी ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी जो स्क्रीन पर रुखसाना का किरदार निभाते वक्त करीब 20 साल की लगे। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा का किरदार उनके अब तक के निभाए गए किरदार से अलग होने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
बता दें कि 27 सितंबर 2009 में रुखसाना कौसर ने आतंकवादी को गोली मारी थी। जिसके बाद वो रातों रात मशहूर हो गई थीं। जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली रुखसाना ने घर में घुस रहे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू ओसामा से उसके ही एके-47 को छीनकर गोली मार दी थी। जिसके बाद देशभर में उनकी बहादुरी की तारीफ हुई थी।
यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, 12वें दिन इतना किया कलेक्शन
श्रद्धा कपूर फिलहाल फिल्म 'भेड़िया' में अपने कैमियो को लेकर चर्चा में है। श्रद्धा फिल्म के गाने ठुमकेश्वरी में नजर आई हैं और इसके लिए वो काफी तारीफ बटोर रही हैं। फैंस को उनका यह डांस बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्टार्स की इन खराब आदतों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कई बार हो चुके हैं ट्रोल