{"_id":"5bd81021bdec22696720de35","slug":"actress-shraddha-kapoor-said-success-give-us-more-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी डालती है दिमाग पर असर, श्रद्धा कपूर को हुआ इस बात का एहसास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कामयाबी डालती है दिमाग पर असर, श्रद्धा कपूर को हुआ इस बात का एहसास
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में सफलता अक्सर एक्टरों के पैर जमीन पर नहीं रहने देती। श्रद्धा कपूर ने माना कि उन्हें भी सफलता के दौर में इस बात का एहसास हुआ है। इस साल श्रद्धा स्टारर स्त्री ने 100 करोड़ का बिजनेस किया परंतु पिछले दिनों उनकी एक अन्य फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी।
विज्ञापन
हाल में जब श्रद्धा से मीडिया में पूछा गया कि क्या यह सच है कि फिल्मों की सफलता उनके दिमाग पर असर डालती है तो उन्होंने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मौकों पर सफलता उनके सिर पर चढ़ी है परंतु जल्द ही उन्हें हकीकत का भी एहसास हो गया। श्रद्धा ने बताया कि जब उन्हें लगा कि वह सफलता के कारण आसमान में उड़ने लगी हैं उनके माता.पिता जमीन पर उतार लाए। उन्होंने माना कि सच्चाई का एहसास तब भी होता है जब ऐक्टर की फिल्म नहीं चलती। श्रद्धा के अनुसार स्टारडम को संभाना मुश्किल है।
विज्ञापन
जब सफलता आती है तो व्यक्ति का स्वभाव या व्यवहार न बदले इसके लिए उसे कड़ा आत्मसंघर्ष करना पड़ता है। इन दिनों श्रद्धा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक शूट कर रही हैं।
विज्ञापन