फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Shireen Mirza to be seen in TV show Bahut Pyar Karte Hai with Karan V Grover

Shireen Mirza: अभिनेत्री शिरीन मिर्जा की टीवी पर दो साल बाद वापसी, करण वी ग्रोवर के साथ इस धारावाहिक में मिला मौका

Tue, 21 Jun 2022 04:38 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Jun 2022 04:38 PM IST
सार

अभिनेत्री शिरीन मिर्जा लम्बे समय बाद टीवी शो 'बहुत प्यार करते हैं' से वापसी करने जा रही हैं। वह इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं और अहम किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
Actress Shireen Mirza to be seen in TV show Bahut Pyar Karte Hai with Karan V Grover
शिरीन मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

स्टार भारत हमेशा से अपने दर्शकों के लिए कुछ नया परोसने की कोशिश में लगा रहता है फिर चाहे वो फिक्शन हो या नॉन-फिक्शन शो हो। चैनल अब दर्शकों के लिए कुछ हटके कहानी लेकर आने के लिए तैयार है, जिस शो का नाम है 'बहुत प्यार करते' हैं। इस धारावाहिक में जहां अभिनेता करण वी ग्रोवर,सुपरस्टार  रितेश मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री सायली सालुंखे, इंदु का किरदार निभा रही हैं। इस शो के जरिए अभिनेत्री शिरीन मिर्जा ने लम्बे समय बाद वापसी की है जो शो में अहम किरदार निभा रही हैं।  

विज्ञापन


 

अपनी वापसी को लेकर उत्साहित शिरीन मिर्ज़ा बताती हैं, "मुझे बहुत प्यार करते हैं शो के जरिए लगभग दो साल बाद टीवी पर वापसी करते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पेंडेमिक, लॉकडाउन और मेरी शादी के चलते मैंने लगभग दो साल का ब्रेक ले लिया था। क्युकि मैं चाहती थी कि शादी के बाद मैं अपने नए परिवार और पति को अपना समय दे सकूँ, लेकिन अब दोबारा मैं छोटे परदे पर लौटते हुए बहुत ज्यादा खुश हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Shireen Mirza to be seen in TV show Bahut Pyar Karte Hai with Karan V Grover
शिरीन मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

शिरीन मिर्जा ने इससे पहले कई चर्चित शो में काम किया है जहाँ उनके काम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और उन्हें दर्शकों से बहुत सराहना मिली थी। अब वे एक नए किरदार के साथ दोबारा टीवी पर लौटने को तैयार हैं जिसे देखना बहुत रोचक होगा।आपको बता दें कि यह कहानी दो अलग-अलग लोगों को एक साथ लेकर आने को लेकर है। जहाँ एक प्यार की तलाश में है और दूसरी ज़ून नामक बच्ची के लिए माँ और पिता दोनों बनकर उसे एक अच्छा जीवन देने को लेकर तत्पर है। दर्शकों के लिए यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि कैसे यह दोनों लोग एकसाथ आते हैं और एक परिवार बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed