फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Sameera wears her wedding saree after 8 years, shares pic with husband Akshai

Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने आठ सालों के बाद पहनी शादी की साड़ी, पति अक्षय संग शेयर की तस्वीर

Mon, 07 Feb 2022 06:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी एक समय में बॉलीवुड की सबसे हॉट औऱ स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार थीं, लेकिन अब वह काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी शादी की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Actress Sameera wears her wedding saree after 8 years, shares pic with husband Akshai
Sameera Reddy with husband Akshai - फोटो : insta

विस्तार

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी एक समय में बॉलीवुड की सबसे हॉट औऱ स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार थीं, लेकिन अब वह काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। समीरा अब अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री समीरा रेड्डी बड़े पर्दे से भले ही दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी शादी की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Actress Sameera wears her wedding saree after 8 years, shares pic with husband Akshai
Sameera Reddy with husband Akshai - फोटो : insta

समीरा रेड्डी ने आठ सालों के बाद अपनी शादी की साड़ी पहनकर तस्वीरें शेयर की हैं। समीरा ने कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह एक तरफ अपने पति अक्षय संग नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर उनकी शादी की है जिसमें उन्होंने हाथों में नारियल लिया हुआ है। तस्वीरों में समीरा रेड्डी ब्राउन और मस्टर्ड कलर की साड़ी में सुनहरे फूलों और इसी तरह के बॉर्डर के साथ नजर आ रही हैं। शादी वाली तस्वीर में उन्होंने एक तरफ लाल दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। समीरा ने अपने लुक को पारंपरिक गहनों के साथ कंप्लीट किया है। दोनों ही तस्वीरों में समीरा काफी सुंदर लग रही हैं। समीरा के पति अक्षय ने भी एक प्रिंटेड जैकेट के साथ सफेद एथनिक वियर पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Sameera wears her wedding saree after 8 years, shares pic with husband Akshai
Sameera Reddy with husband Akshai - फोटो : insta

समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपनी शादी की साड़ी 8 साल बाद पहनी और यह बहुत अच्छा लगा। समीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी ये तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा-,''8 साल बाद अपनी शादी की साड़ी पहनकर...आज भी कल जैसा लगता है।"आपके बता दें कि समीरी रेड्डी ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआता फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से की थी। इसके बाद वह रेस, दे दनानदन, नो एंट्री और तेज जैसी फिल्मों में दिखाईं दीं। समीरा रेड्डी ने आखिरी बार साल 2013 में एक कन्नड़ फिल्म में काम किया था।


'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed