फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress rhea chakraborty advises girls not fall into trap of instagram beauty

Rhea Chakraborty: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को दी यह सलाह, इस चीज के लिए किया आगाह...

Sun, 09 Jan 2022 01:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Jan 2022 01:42 PM IST
सार

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को एक खास सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लड़कियों को ब्यूटी जाल में नहीं फंसने की सलाह दी है।

विज्ञापन
actress rhea chakraborty advises girls not fall into trap of instagram beauty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को एक खास सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लड़कियों को ब्यूटी जाल में नहीं फंसने की सलाह दी है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी गर्ल फैंस को इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाले ब्यूटी के जाल के लिए आगाह किया है। उन्होंने लड़कियां को नेचुरल ब्यूटी पर भरोसा करने की सलाह दी है। अपनी पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, ‘सभी लड़कियों को मैं एक जेंटल रिमाइंडर देने जा रही हूं। आप जैसी हैं.. बहुत खूबसूरत हैं.. आप इंस्टा ब्यूटी और फिल्टर्स के मायाजाल में मत फंसना। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पता है कि आप अपने बारे में क्या सोचती हैं?  मगर आपको अपने बारे में अच्छा मेहसूस करना है। ढेर सारा प्यार।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके लिए पिछले दो साल काफी कठिन रहे हैं। 2020 में उनके बॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया की जिंदगी में काफी कुछ बदल गया है। उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रिया चक्रवर्ती को कटघरे में भी ठहराया गया था और इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन


रिया की आखिरी फिल्म चेहरे थी। जिसमें वह अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ दिखी थीं। वह मेरे डैड की मारुति, जलेबी और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। इससे पहले रिया ने नये साल की विश के लिए अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देखते हैं.. यहां पहुंचना आसान नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed