Radhika Madan: राधिका मदान ने 'रूमी की शराफत' को दिखाई हरी झंडी, शूटिंग भी हुई शुरू
राधिका मदान ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली राधिका मदान इन दिनों अपनी फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में राधिका मदान ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब अभिनेत्री ने इन सभी बातों को पीछे छोड़कर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।
अभिनेत्री राधिका मदान अपनी नई फिल्म बहुत जल्द लेकर आने वाली हैं। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं साझा की है। राधिका ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम रूमी की शराफत है।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा की और जानकारी दी। उन्होंने क्लैपबोर्ड पकड़े एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पागलपन शुरू। मैं रूमी से मिलने के लिए उत्साहित हूं। रूमी की शराफत।' उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं दी।
बता दें कि राधिका मदान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से की थी। इसके बाद राधिका ने फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने इस फिल्म के बाद कई और मूवीज में काम किया। मर्द को दर्द नहीं होता, गो गोवा गॉन 2, अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत में एक्ट्रेस ने कमाल का काम किया। हाल ही में फिल्म कुत्ते में अपने शानदार अभिनय के लिए वह जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्मी दुनिया में कैप्टन कूल की एंट्री और मिशन मजनू पर भड़के PAK एक्टर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें