फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress navneet kaur dhillon in loss because of her film lavshuda

लवशुदा के चक्कर में नवनीत को घाटा

Sat, 05 Mar 2016 04:10 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Mar 2016 04:10 PM IST
सार

  • किसी फिल्म की खराब मार्केटिंग और प्रमोशन उसे तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, उससे जुड़े ऐक्टरों का करिअर भी खराब कर देते हैं।
  • इसका ताजा नमूना हाल में रिलीज हुई टिप्स कंपनी की फिल्म लवशुदा है। कंपनी के मालिक के बेटे गिरीश कुमार और नवनीत ढिल्लन स्टारर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
actress navneet kaur dhillon in loss because of her film lavshuda
- फोटो : twitter

विस्तार

किसी फिल्म की खराब मार्केटिंग और प्रमोशन उसे तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, उससे जुड़े ऐक्टरों का करिअर भी खराब कर देते हैं। इसका ताजा नमूना हाल में रिलीज हुई टिप्स कंपनी की फिल्म लवशुदा है। कंपनी के मालिक के बेटे गिरीश कुमार और नवनीत ढिल्लन स्टारर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल रहा। पहले दस दिन में फिल्म तीन करोड़ भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा सकी। लेकिन सूत्रों की माने तो फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके खराब प्रमोशन का खामियाजा नवनीत ढिल्लन को उठाना पड़ा। नवनीत की यह पहली फिल्म थी।
विज्ञापन


सूत्रों बताते हैं कि लवशुदा आने से पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म लव लोन साइन कर ली थी, जिसे कैटरीना कैफ के मेक-अप मैन सुभाष सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में पार्थ संथान हीरो होंगे। मगर अब इसकी हीरोइन नवीत की जगह पाकिस्तानी एक्ट्रेस-मॉडल सोला अली अब्रो होंगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुभाष सिंह ने लवशुदा की रिलीज से पहले ही महसूस कर लिया था कि इस फिल्म की इंडस्ट्री और इससे बाहर कहीं ढंग की चर्चा नहीं है, ऐसे में नवनीत को लोकप्रियता नहीं मिल सकेगी। अतः उन्होंने सोचा किसी फ्लॉप फिल्म की हीरोइन को लेने से बेहतर नया चेहरा लिया जाए। सो, उन्होंने पाकिस्तानी हीरोइन को फाइनल किया। सुभाष ने जो बात सोची थी, वह सच साबित हुई और लवशुदा ढेर हो गई। अब देखना होगा कि फ्लॉप गिरीश को लेकर तो उनके पिता तो तीसरी फिल्म बना लेंगे परंतु नवनीत को दूसरा मौका कौन देगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed