{"_id":"5bc2da9bbdec22698d691495","slug":"actress-mouni-roy-support-metoo-campaign-said-it-will-be-successful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#MeToo के समर्थन में आईं मौनी रॉय,कहा- महिलाओं को आगे लाने में बनेगा मददगार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo के समर्थन में आईं मौनी रॉय,कहा- महिलाओं को आगे लाने में बनेगा मददगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने उम्मीद जताई है कि #MeToo अभियान असफल होने की बजाय बड़ी सफलता हासिल करेगा। देश के कई दिग्गजों को कठघरे में खड़े करने वाले इस अभियान को मौनी ने अपना समर्थन दिया है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मौनी ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि महिलाओं को अपनी जिंदगी में सामना किए गए उत्पीड़न के खिलाफ बोलना चाहिए।
अगर वे इसके बारे में अभी नहीं बोलेंगी, तो कब बोलेंगी? कुछ मामले कई साल पहले पुराने हैं, जिसमें न्याय पाने के लिए कोई सबूत नहीं बचे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि चाहे पुरुष हो या महिला, जिस भी व्यक्ति ने किसी प्रकार के उत्पीड़न का सामना किया है, उसे आगे बढ़कर बोलना चाहिए। क्योंकि आवाज बुलंद करना बहुत जरूरी है।’

अभिनेत्री के मुताबिक पीड़ितों को इस मामले में अदालत जाना चाहिए। लेकिन यह तभी होगा जब वह वर्तमान हालात में अपनी बात खुलकर रखें। मौनी ने आशा जताई कि देश में चल रहा यह अभियान असफल नहीं होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यौन उत्पीड़न केवल फिल्म जगत से जुड़ा नहीं है। पड़ोस या कभी-कभार परिवार में ही लड़के, लड़कियाें और बच्चों को इस तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह अभियान असफल नहीं होगा। हमारे देश में कभी कभार कुछ विशेष मुद्दे गति पकड़ लेते हैं और कुछ दिनों बाद कोई भी उनके बारे में न तो बात करता हैं और न ही उन्हें याद करता है।’