Kajal Agrawal: काजल अग्रवाल ने प्रेग्नेंसी में दिखाया सिजलिंग अंदाज, ब्लैक ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस फोटोज
काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। उनके चेहरे पर अलग ही निखार नजर आ रहा था। अब काजल अग्रवाल ने एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल गौतम किचलू जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी कई तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर अलग ही निखार नजर आ रहा था। अब काजल अग्रवाल ने एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रेग्नेंसी में भी दिखा ग्लैमरस अंदाज
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल प्रेग्नेंसी में भी एक फैशन गोल सेट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर कट ड्रेस में सिजलिंग अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल ग्लैमरस अंदाज मों पोज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
हर महिला की तरह अभिनेत्री काजल अग्रवाल के लिए भी यह बेहद स्पेशल टाइम है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की जर्नी को शेयर करती रहती हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर पहले से भी ज्यादा ग्लो देखने को मिलता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, 'आप सबसे खूबसूरत इंसान हो खूबसूरत दिल के साथ, इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, आप जानते हैं, मैंने हमेशा सोचा था कि डिज्नीलैंड 'पृथ्वी पर सबसे खुशहाल जगह' थी, लेकिन इससे पहले कि मुझे आपके बराबर में यहां खड़े होने का मौका मिलेगा।
View this post on Instagram