फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress disha patani Sister Major Khushboo Patani took a dig at kathavachak Aniruddhacharya video viral

Khushboo Patani: 'जब बाजू में हो दम...', वर्कआउट के बहाने खुशबू पाटनी ने फिर कसा अनिरुद्धाचार्य पर तंज!

Sat, 02 Aug 2025 04:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Aug 2025 04:08 PM IST
सार

Khushboo Patani Video: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन एवं एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे वर्कआउट सिखाती नजर आ रही हैं। मगर, इसी के साथ उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले धर्मगुरुओं पर भी तंज कसा है। 

विज्ञापन
actress disha patani Sister Major Khushboo Patani took a dig at kathavachak Aniruddhacharya video viral
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे यहां फिटनेस और वर्कआउट से जुड़े वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं। बीते दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर खुशबू ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कथावाचक की टिप्पणी का विरोध किया। अब एक बार फिर खुशबू ने आज शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अप्रत्यक्ष रूप से अनिरुद्धाचार्य पर तंज कसती दिखी हैं।

विज्ञापन

कंधों की कसरत के बहाने कसा तंज
खुशबू ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कंधों की कसरत करने का महत्व बता रही हैं और इसके लिए कुछ एक्सरसाइज का सुझाव दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने उन धर्मगुरुओं पर कटाक्ष किया है, जो महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। मगर, माना जा रहा है कि उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के लिए ऐसा कहा है।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)


विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'कंधों को मजबूत करना अनिवार्य है'
वीडियो में खुशबू कह रही हैं, 'बहुत दिनों से बहुत सारे शैतान और पाखंडी लोग इस देश के दीमक बनकर इसे खा रहे हैं। समाज को खोखला कर रहे हैं। इन लोगों से लड़ने के लिए हमें बहुत सारा साहस चाहिए और साहस के लिए हमें हर दिन वर्कआउट करना बहुत अनिवार्य है। खासकर शोल्डर वर्कआउट। जिस इंसान के कंधों में दम होता है, उसके जीवन में जज्बा ज्यादा होता है'।

'शैतान से लड़ने के लिए करें शोल्डर वर्कआउट'
खुशूब आगे कहती हैं, 'आज हम सीखेंगे कि अच्छा शोल्डर वर्कआउट कैसे करना है, ताकि हर कीड़े को साफ किया जा सके, हर ऐसा इंसान जो धर्म के नाम पर लूट रहा है। ऐसी मानसिकता को खत्म किया जाए और अपने देश में सनातन को बचाया जाए'। वीडियो के साथ खुशबू ने कैप्शन लिखा है, 'जब मेरे बाजू में हो दम, तब जले लंका धम धम। शैतान से लड़ने के लिए शोल्डर वर्कआउट करें'। बता दें कि खुशबू भारतीय सेना में मेजर के पद से रिटायर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed